BRABU में विद्यार्थियों से शुल्क लेकर जमा नहीं करने वाले 16 कालेजों पर होगी कार्रवाई
BRA Bihar University Action: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में 16 कॉलेजों ने छात्रों से परीक्षा शुल्क वसूल कर विश्वविद्यालय के खाते ...और पढ़ें

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय।
HighLights
16 कॉलेजों ने छात्रों से परीक्षा शुल्क वसूल कर विश्वविद्यालय को नहीं भेजा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने लापरवाह कॉलेजों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी की।
शुक्रवार तक शुल्क जमा न करने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BRABU Muzaffarpur Exam Fee: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में कालेजों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है।
ताजा मामला छात्रों से जुड़ा हुआ है, जहां 16 कालेजों ने छात्र-छात्राओं से परीक्षा शुल्क तो वसूल लिया, लेकिन उसे समय पर विश्वविद्यालय के खाते में जमा नहीं किया।
इस गंभीर वित्तीय लापरवाही को देखते हुए अब विश्वविद्यालय प्रशासन संबंधित कालेजों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गया है।
चार अंगीभूत कॉलेज
विश्वविद्यालय को परीक्षा शुल्क का विवरण और राशि नहीं भेजने वाले संस्थानों में चार प्रमुख अंगीभूत कालेज भी शामिल हैं। इन अंगीभूत कालेजों में शहर का प्रतिष्ठित एमपीएस साइंस कालेज, आरपीएस कालेज चकियाज, आरएसएस महिला कालेज सीतामढ़ी और एसआरएपी कालेज बारा चकिया का नाम शामिल है। परीक्षा नियंत्रक ने इन सभी लापरवाह कालेजों को कड़ी चेतावनी जारी कर दी है।
शुक्रवार तक के लिए अल्टीमेटम
परीक्षा नियंत्रक डॉ. गिरिजेश नंदन कुमार ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समयावधि यानी शुक्रवार तक परीक्षा शुल्क और उसका विवरण जमा नहीं किया गया, तो संबंधित कालेजों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
टीडीसी पार्ट थर्ड के छात्र-छात्राओं को स्नातक उत्तीर्ण होने के लिए अंतिम अवसर देते हुए यह विशेष परीक्षा कराई जा रही है।
विशेष परीक्षा का आयोजन
इस विशेष परीक्षा के माध्यम से सत्र 2021-24 और 2022-25 में अनुत्तीर्ण रहे छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका दिया जा रहा है।
विश्वविद्यालय की ओर से पहले ही यह स्पष्ट निर्देश जारी किया गया था कि सभी संबंधित कालेज परीक्षा शुल्क का पूरा विवरण एडमिट कार्ड शाखा में अनिवार्य रूप से जमा करें। इसके बावजूद कई कालेजों ने इस आदेश की अनदेखी की।
परीक्षा नियंत्रक की सख्ती
नियमों की इस लगातार अवहेलना को आधार बनाते हुए परीक्षा नियंत्रक ने सभी आरोपी कालेजों के प्राचार्यों को आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी स्नातक के विभिन्न सेमेस्टर के परिणाम जारी होने के बाद कई कालेजों द्वारा समय पर परीक्षा शुल्क नहीं जमा किए जाने के मामले सामने आते रहे हैं, जिस पर अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
डिफॉल्टर कालेजों की सूची
विश्वविद्यालय द्वारा जिन 16 कालेजों की सूची जारी की गई है, उनमें आर्या कालेज वैशाली, आशा कालेज आफ प्रोफेशनल पूर्वी चंपारण, बाबा भागवत राय नौतन कालेज पश्चिम चंपारण और बोयोग लाल चौधरी कालेज जंदाहा शामिल हैं।
इसके अलावा डॉ. इंदल सिंह राम जानकी कालेज परिहार, ईश्वर शांति कालेज बेतिया, इस्लामिया डिग्री कालेज कांटी और जय मूरत राय डिग्री कालेज पातेपुर वैशाली का नाम भी इस सूची में दर्ज है।
अन्य कॉलेज भी शामिल
इस सूची में एमपीएस साइंस कालेज मुजफ्फरपुर, आरपीएस कालेज चकियाज वैशाली, आरएसएस महिला कालेज सीतामढ़ी और राम लगन राय डिग्री कालेज वैशाली शामिल हैं।
साथ ही आरएसएस कालेज चोचहां मुजफ्फरपुर, एसआरएपी कालेज बाराचकिया पूर्वी चंपारण, संत तपस्वी नारायण दास कालेज सीतामढ़ी और रघुनाथ झा डिग्री कालेज सीतामढ़ी के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने अभी तक परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- बीआरएबीयू में स्नातक नामांकन की चौथी मेरिट लिस्ट मंगलवार को, 20 हजार से अधिक को मिल सकता मौका
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।