विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BRABU ने 14 कॉलेजों का संबंधन प्रस्ताव रोका, भूमि दस्तावेजों की जांच करेंगे डीएम

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:20 PM (IST)

BRABU Muzaffarpur College Affiliation Held: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने अधूरे दस्तावेज और बुनियादी ढांचे की कमी के कारण 14 कॉलेजों के संबंधन प्रस्ताव रोक दिए हैं। कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

एक दर्जन से अधिक कालेजों के संबंधन प्रस्ताव पर सशर्त मुहर लगाई गई।

एक दर्जन से अधिक कालेजों के संबंधन प्रस्ताव पर सशर्त मुहर लगाई गई।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। New Teaching And Affiliation Committee BRABU: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में मानक पूरे न करने वाले 14 कालेजों का संबंधन प्रस्ताव रोक दिया गया है, क्योंकि इन संस्थानों के पास अधूरे दस्तावेज व आधारभूत संरचना की कमी थी।

कुलपति प्रो. डीसी राय की अध्यक्षता में रविवार को हुई न्यू टीचिंग एंड एफिलिएशन कमिटी की बैठक में जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया, जबकि एक दर्जन से अधिक कालेजों के संबंधन प्रस्ताव पर सशर्त मुहर लगाई गई।

स्थायी और अस्थायी संबद्धता की स्थिति

बैठक में चार कालेजों को स्थायी संबंधन की अनुशंसा की गई है और करीब एक दर्जन कालेजों को दो सत्रों के लिए अस्थायी संबद्धता दी गई है। संबंधन के लिए राज्य सरकार के पोर्टल पर कुल 50 कालेजों ने आवेदन किया था, जिनमें एक का दोबारा आवेदन था और 21 कालेजों ने विभिन्न कारणों से निरीक्षण नहीं कराया, वहीं अब प्रस्ताव एकेडमिक काउंसिल व सिंडिकेट से पारित कराकर सीनेट में रखे जाएंगे।

डीएम करेंगे भूमि दस्तावेजों का सत्यापन

संबद्धता प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और भूमि दस्तावेजों में गड़बड़ी व फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अनुशंसित कालेजों की जमीन के कागजात की जांच संबंधित जिले के डीएम से कराने का फैसला हुआ है।

डीएम के स्तर से खाता, खेसरा, रकबा व दस्तावेजों की सत्यता की रिपोर्ट मिलने के बाद ही प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा, जबकि समय पर रिपोर्ट न मिलने पर विश्वविद्यालय सरकार को पत्र के माध्यम से अवगत कराएगा ताकि सरकार अपने स्तर से प्रति प्राप्त कर सके।

छात्रावास और खेल मैदान की सख्त शर्त

समिति के सदस्यों ने भूमि दस्तावेजों में गड़बड़ी पर चिंता जताते हुए सशर्त संबंधन के तहत कालेजों में छात्रों के लिए हास्टल व शिक्षकों के आवास की व्यवस्था अनिवार्य करने पर जोर दिया। यदि छात्रों ने प्रवेश नहीं लिया है तो कालेज को छात्रावास निर्माण के लिए सुरक्षित राशि का प्रमाण व प्रति देनी होगी, साथ ही मैदान या फुटबाल ग्राउंड के लिए चिह्नित भूमि की फोटो भी उपलब्ध करानी होगी।

यह भी पढ़ें- BRABU में संबद्धता के लिए आवेदन करने वाले 50 कॉलेजों की सोमवार से होगी जांच, एक दर्जन कमेटी गठित


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।