बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी टापरों में बेटियों का जलवा, गोल्ड मेडल से होंगी सम्मानित
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2023-25 के टापरों में बेटियों का दबदबा रहा, जहां 25 विषयों में से 17 में छात्राओं ने शीर्ष स्थान हासिल किया। 29 दिसंबर को होने वाले दीक्षा समारोह में करीब 70 टापरों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2023-25 में टापरों की सूची में बेटियों का दबदबा। (फोटो-जागरण आर्काइव)
HighLights
पीजी के 25 विषयों में 17 छात्राओं ने किया टाप।
दीक्षा समारोह में करीब 70 टापरों को मिलेगा गोल्ड मेडल।
एमएड और इतिहास में भी छात्राओं ने बनाई अपनी जगह।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2023-25 में टापरों की सूची में बेटियों का दबदबा है। पीजी के 25 विषयों में कुल 26 छात्र-छात्राओं ने टापर की सूची में अपनी जगह बनाई है। इसमें छात्राओं की संख्या 17 है। केवल नौ छात्र ही टापर सूची में अपनी जगह बना सके हैं।
दूसरी ओर इतिहास में दो टापर हैं। इसमें एक छात्र और एक छात्रा है। दूसरी ओर एमएड सत्र 2023-25 में भी टापर के रूप में छात्रा ने अपनी जगह बनाई है।
टापरों में 17 छात्र-छात्राएं पीजी विभागों से निकले हैं। वहीं बाकी टापरों की सूची में कालेज के छात्रों ने दबदबा कायम किया है। 29 दिसंबर को होने वाले दीक्षा समारोह में पीजी के दो सत्रों के करीब 70 टापरों को गोल्ड मेडल मिलेगा।
सत्र 2024-26 में 25 विषयों के टापर होंगे। इसके साथ ही एमबीए, एमएड, एमसीए, एमडी से कुल 13 गोल्ड मेडलिस्ट होंगे। दोनों सत्रों में राजनीति विज्ञान व अर्थशास्त्र के टापर को अलग से गोल्ड मेडल दिया जाएगा।
वहीं 25 जुलाई से 2025 से एक दिसंबर 2026 तक पीएचडी पूरा करने वाले शोधार्थियों को दीक्षा समारोह में डिग्री दी जानी है। 25 जुलाई 2025 से 20 नवंबर 2026 तक 47 शोधार्थियों ने पीएचडी पूरा किया है। यह संख्या बढ़ सकती है।
एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लगेगी टापरों की सूची पर मुहर
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षा समारोह में पीजी के गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों की सूची पर एकेडमिक काउंसिल मुहर लगाएगी। इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से टापरों की सूची जारी होगी। इस सूची के आधार पर विद्यार्थी दीक्षा समारोह में शामिल होने के लिए आनलाइन आवेदन करेंगे।
बीआरएबीयू में पीजी के दो सत्रों के टापरों को गोल्ड मेडल दिया जाना है। पीजी सत्र 2024-26 का फाइनल रिजल्ट रविवार तक जारी होने की उम्मीद है। साथ ही पीजी के 25 विषयों के टापरों की सूची भी जारी होगी।
सूची के सत्यापन के बाद दीक्षा समारोह में शामिल होने के लिए आनलाइन लिंक जारी किया जाएगा। इसके लिए पिछले वर्ष की तरह ही दो हजार रुपये शुल्क का निर्धारण किया गया है।
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के प्राक्टर प्रो.बीके राय ने कहा पीजी फोर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट शीघ्र ही जारी होगा। दो सत्रों के टापरों की सूची का सत्यापन के बाद इसे जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में डेढ़ साल का इंतजार खत्म, SKMCH के सुपर स्पेशियलिटी भवन में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड जांच
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।