Kal Ka Mausam 23 November: उत्तर बिहार में शुष्क रहेगा मौसम, रात और सुबह में कोहरे की चेतावनी
IMD Bihar Weather Bulletin: उत्तर बिहार में 23 नवंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन रात और सुबह में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।

गाड़ी चलाने में परेशानी और अधिक समय लग सकता है।
HighLights
23 नवंबर को उत्तर बिहार में शुष्क रहेगा मौसम।
रात और सुबह में मध्यम से घना कोहरा छाएगा।
कोहरे से यातायात और स्वास्थ्य पर पड़ेगा असर।
डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Bihar Weather Forecast November 23: भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार 23 नवंबर को उत्तर बिहार के जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है, जबकि मध्यम कोहरे की स्थिति भी रह सकती है।
कोहरा छाए रहने का अनुमान
22 और 23 नवंबर के दौरान बिहार के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है। उत्तर बिहार सहित प्रदेश के जिन हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाएगा, वहां दृश्यता घटने से परिवहन और आवागमन प्रभावित हो सकता है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि कोहरे के कारण सड़क मार्गों, रेल मार्गों और कुछ हवाई अड्डों पर असर पड़ सकता है तथा गाड़ी चलाने में परेशानी और अधिक समय लग सकता है।
चक्रवात का आंशिक प्रभाव
रविवार को उत्तर बिहार के जिलों में चक्रवात अकवान का आंशिक प्रभाव देखने को मिला, हालांकि बारिश या बूंदाबांदी नहीं हुई। सुबह से ही आसमान बादलों से ढंका रहा और धूप नहीं निकली।
आईएमडी के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास बना निम्न दाब क्षेत्र 22 नवंबर सुबह उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश व आसपास स्थित था, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश से मणिपुर तक निचले क्षोभमंडल में एक गर्त बना हुआ है।
इसके अलावा उत्तर पूर्वी असम व आसपास चक्रवाती परिसंचरण तथा मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी विक्षोभ गर्त के रूप में मौजूद है।
यातायात व सेहत के सुझाव
24 से 28 नवंबर के दौरान भी बिहार में मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान है। घने कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने, फॉग लाइट का उपयोग करने और यात्रियों को रेलवे, एयरलाइंस व राज्य परिवहन के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।
साथ ही घने कोहरे में धूल कण व प्रदूषक तत्वों से सांस लेने में दिक्कत, अस्थमा व आंखों में जलन की समस्या हो सकती है, इसलिए बाहर निकलते समय चेहरा ढकने व सतर्कता बरतने का सुझाव दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam 22 November: चक्रवात का असर घटने के बाद रविवार को शुष्क रहेगा मौसम, छाए रह सकते बादल
यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam 21 November: चक्रवात के प्रभाव से उत्तर बिहार में बादलों के बीच बारिश का अनुमान