Kal Ka Mausam 8 November: सुबह में छाया रहेगा कोहरा, दिन में साफ आसमान और शुष्क मौसम का अनुमान
Bihar Weather News Today: मुजफ्फरपुर में 8 नवंबर को सुबह हल्का कोहरा छाएगा, लेकिन दिन में आसमान साफ और मौसम ...और पढ़ें

दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से तापमान सामान्य बना रहेगा।
HighLights
सुबह 8 नवंबर को हल्का कोहरा, दिन में साफ आसमान।
अगले पांच दिनों तक बारिश नहीं, तापमान सामान्य रहेगा।
किसानों को धान कटाई, रबी फसलों की बुवाई पूरी करने की सलाह।
अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। Kal Ka Mausam Muzaffarpur: जिले में पिछले तीन चार दिनों से मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है।
8 नवंबर यानी दीपावली की सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहने का अनुमान जताया गया है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से तापमान सामान्य बना रहेगा।
रात में गुलाबी ठंड
सुबह धूप निकलने के कारण दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है। वहीं रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।
पछुआ और पुरवा हवा
पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 32 और न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री के बीच रहेगा। शुरुआती दो दिनों तक पछुआ हवा चलेगी। इसके बाद तीन से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है।
धान कटाई में तेजी
डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा की ओर से किसानों को सलाह दी गई है। वरीय मौसम विज्ञानी डॉ ए सत्तार ने कहा कि मौसम अनुकूल रहने से धान की कटाई और दौनी का काम जल्द पूरा कर लें।
रबी फसलों की बुआई
किसानों को गेहूं की बुआई इस सप्ताह के अंत तक पूरी करने का सुझाव दिया गया है। खेत में नमी कम होने पर हल्की सिंचाई के बाद ही बीजोपचार करके बुआई करें। इससे फसल कीट और रोगों से सुरक्षित रहेगी।
सब्जी खेती के निर्देश
मौसम सरसों चना मसूर मटर गाजर लहसुन और ब्रोकली की बुआई के लिए भी पूरी तरह अनुकूल है। समय पर बुआई करने से फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और किसानों को पैदावार में अच्छा लाभ मिलेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।