अवकाश बने पटना के SSP...काम्या को भी मिली नई जिम्मेदारी, बिहार में 62 IPS अधिकारियों का तबादला; यहां देखें LIST
बिहार में बड़े पैमाने पर आइपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है जिसमें 62 अधिकारियों को नए पदों पर तैनात किया गया है। चंदन कुमार कुशवाहा मुजफ्फरपुर के नए डीआइजी और सुशील कुमार एसएसपी बनाए गए हैं। गृह विभाग की तरफ से इस संबंध में एक लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इसमें तमाम आईपीएस अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें नई जिम्मेदारी मिली है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार में बड़े पैमाने पर आइपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। 62 आइपीएस अधिकारी इधर से उधर कर दिए गए हैं। चंदन कुमार कुशवाहा मुजफ्फरपुर के नए डीआइजी बनाए गए हैं। वहीं, सुशील कुमार मुजफ्फरपुर के नए एसएसपी बने हैं।
कई अधिकारियों को मिला है प्रमोशन
बता दें कि कई आईपीएस अधिकारियों को हाल ही में प्रमोशन मिला है। इसी के साथ उन्हें नई जिम्मेदारी भी दी गई है। जैसे दलजीत सिंह को पटना के अपराध अनुसंधान विभाग का महानिरीक्षक बनाया गया है। बता दें कि बिहार में कई इंस्पेक्टरों को भी नई जिम्मेदारी मिली है।
वहीं, आईपीएस अधिकारी नवीन चंद्र झा को भी नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का पुलिस उप-महानिरीक्षक बनाया गया है।
ट्रांसफर वाली लिस्ट में इनका भी नाम
इसके अलावा, प्रमोशन वाली लिस्ट में आईपीएस अधिकारी आशीष भारती का भी नाम था। वह अब तक गया के एसएसपी के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। अब, वह बेगूसराय क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक बनाए गए हैं।
राकेश कुमार मुंगेर के डीआईजी बनाए गए
वहीं, अरवल के एसपी भी बदले गए हैं। अब डॉ इनामूल हक को अरवल का नया एसपी बनाया गया है। इसके आलवा, राकेश कुमार को मुंगेर का डीआईजी बनाया गया है।
मुंगेर के डीआइजी बनाए गए राकेश कुमार
इसके अलावा, अवकाश कुमार पटना का वरीय पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पहले अपराध अनुसंधान विभाग में उनकी तैनाती थी।
उपेंद्र नाथ गुप्ता बांका के एसपी बनाए गए
- इसके अलावा, कैमूर, बांका और मधुबनी के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं।
- हरिमोहन शुक्ला को कैमूर, योगेंद्र कुमार को मधुबनी और उपेंद्र नाथ गुप्ता को बांका का एसपी बनाया गया है।
- इसके अलावा, सुशील कुमार को मुजफ्फरपुर का वरीय पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
- इससे पहले, वह मधुबनी के पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे।
मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी का तबादला
मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी विक्रम सिहाग का भी तबादला कर दिया गया है। इन्हें अब पटना का सिटी एसपी बनाया गया है। वहीं, अररिया के भी एसपी बदले गए हैं। अंजनी कुमार अब अररिया के नए एसपी होंगे।
पटना सिटी के नए एसपी विक्रम सिहाग।
यहां के पुलिस अधीक्षक बदले गए
वहीं, वैशाली के नए एसपी का नाम भी सामने आ चुका है। ललित मोहन शर्मा वैशाली के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। इसके अलावा, अमित रंजन को सीतामढ़ी का एसपी बनाया गया है।
हर किशोर राय को मिली नई जिम्मेदारी
आईपीएस अधिकारी हर किशोर राय को भी अब नई जिम्मेदारी मिली है। प्रमोशन के बाद उन्हें चंपारण (बेतिया) क्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है। अब तक वह वैशाली के पुलिस अधिक्षक के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे।
आईपीएस अधिकारी हर किशोर राय
आईपीएस सत्यप्रकाश का भी बढ़ा कद
इसी तरह डॉक्टर सत्यप्रकाश को सहाबाद जोन का डीआईजी बनाया गया है। वह अब तक बांका एसपी के रूप में काम कर रहे थे। प्रमोशन के बाद उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है।
सहाबाद के डीआईजी बने डॉक्टर सत्यप्रकाश।
यह भी पढ़ें-
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।