विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जनसेवा समेत 22 ट्रेनें रद, 21 के बदले रूट, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, जयनगर से पटना तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Published: Tue, 29 Sep 2026 11:28 PM (IST)

डीडीयू-रुदौली रेलखंड पर कार्य के कारण 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को 22 ट्रेनें रद्द रहेंगी और 21 ट्रेनों के ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. डीडीयू-रुदौली रेलखंड पर कार्य से 22 ट्रेनें रद।

  2. 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को 21 ट्रेनों के मार्ग बदले।

  3. मुजफ्फरपुर, भागलपुर, जयनगर के यात्रियों को होगी परेशानी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । डीडीयू-रुदौली रेलखंड के बीच नए पुल को मुख्य लाइन से जोड़ने व दोहरीकरण से जुड़े कार्य से ट्रेनों के परिचालन पर बड़ा असर पड़ेगा।

पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी सूची के अनुसार 30 सितंबर व एक अक्टूबर को 22 ट्रेनें रद रहेंगी, जबकि 21 ट्रेनों का मार्ग बदलकर परिचालन होगा। इसके अलावा चार ट्रेनों को प्रारंभिक स्टेशन से पहले ही चलाया जाएगा और चार ट्रेनों का परिचालन गंतव्य से पहले समाप्त कर दिया जाएगा।

मुजफ्फरपुर के यात्रियों के लिए सबसे अहम बदलाव यह है कि भागलपुर-मुजफ्फरपुर 13419 एक्सप्रेस एक अक्टूबर को रद रहेगी, जबकि इसकी वापसी सेवा 13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस 30 सितंबर को रद रहेगी।

इससे मुजफ्फरपुर से भागलपुर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। वहीं 15027 सियालदह-गोरखपुर एक्सप्रेस 30 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इसका मार्ग जेएसएमई-डीजीएचआर-बाका-बीजीपी-एमजीआर-बीजेयू किया गया है।

इसकी वापसी सेवा 15028 गोरखपुर-सियालदह एक्सप्रेस एक अक्टूबर को बीजेयू-एमजीआर-बीजीपी-बाका-डीजीएचआर-जेएसएमई होकर चलेगी। एक अक्टूबर को 15527 जयनगर-पटना और 15528 पटना-जयनगर समेत कई ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा।

15201 पाटलिपुत्र-बगहा को एक अक्टूबर को हाजीपुर से चलाया जाएगा, जबकि 15504 पटना-सहरसा, 15714 पटना-कटिहार व 63217 बरौनी-दरभंगा की प्रारंभिक सेवा क्रमश: सीतामढ़ी, बरौनी व मुजफ्फरपुर से होगी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है। रूट बदलने से सिर्फ समय ही नहीं, कई ट्रेनों के ठहराव व पहुंचने के समय पर भी असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के लिए रेलवे की सौगात, दिल्ली-ऋषिकेश से चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

यह भी पढ़ें- पाटलिपुत्र पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे, छठ तक मुजफ्फरपुर के यात्रियों को राहत