विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा पर घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान, आठ जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था

Published: Wed, 14 Oct 2026 08:01 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा के अवसर पर 17 से 20 अक्टूबर तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर ...और पढ़ें

Muzaffarpur traffic plan : इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

Muzaffarpur traffic plan : इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. दुर्गा पूजा के लिए मुजफ्फरपुर में यातायात व्यवस्था में बदलाव।

  2. 17 से 20 अक्टूबर तक कई सड़कों पर वन-वे नियम।

  3. शहर में आठ स्थानों पर पार्किंग की विशेष व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । दुर्गा पूजा के अवसर पर शहर की कई सड़कों पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वही कई मार्ग को वन वे किया गया है। लोगों की सुविधा को लेकर कई जगहों पर पार्कंग स्थान बनाए गए है।

शहर में यातायात नियंत्रित करने हेतु 17 से 20 अक्टूबर तक एकतरफा (वन-वे) रास्ता लागू रहेगा। इस संबंध में प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया है। मूर्ती विसर्जन को लेकर भी गाइडलाइन व रूट तय किये गए है। डीटीओ प्रियंका सिन्हा ने कहा कि जिलाधिकारी की मंजूरी मिलने के बाद यातायात रुट लागू होगा।

शहर का ये है रुट प्लान

  • आम दिनों की भांति जिन रास्तों पर एकतरफा (वन-वे ट्रैफिक) नियम लागू हैं वहां पूर्ववत वह नियम लागू रहेगा।
  • महेशबाबू चौक से जुरन छपरा की ओर वाहन आयेगी, परन्तु कोई भी वाहन यथा-मोटर साइकिल, रिक्शा आदि भी जुरन छपरा से महेशबाबू चौक नहीं जाएगी।
  • समाहर्ता आवास मोड़ से इमलीचट्टी होते हुए माडीपुर पुल एवं महेशबाबू चौक की ओर वाहन जायेगी, परन्तु कोई भी वाहन यथा मोटर साइकिल, रिक्शा आदि भी उस मार्ग से वापस नहीं आयेगी।
  • पानी टंकी चौक से हरी सभा चौक तक सभी प्रकार के सवारी गाड़ियां प्रतिबंधित रहेंगी। सिर्फ पैदल ही देवी मंदिर की ओर जाया जा सकेगा।
  • हरिसभा चौक से कोई भी सवारी गाड़ी यथा मोटर साइकिल, रिक्शा आदि देवी मंदिर की ओर नहीं जायेगी। सिर्फ पैदल ही देवी मंदिर की ओर जाया जा सकेगा।
  • कल्याणी चौक से मिठनपुरा चौक की ओर जाने वाली सवारियाँ / मोटरसाइकिल रिक्शा आदि छोटी कल्याणी, अमर सिनेमा, हाथी चौक, एवं पानी टंकी चौक होकर आगे जाएगी। जिला स्कूल में पार्किंग की व्यवस्था है।
  • मुखर्जी सेमिनरी स्कूल रोड के दक्षिण छोर (देवी मंदिर की ओर) तरफ से सवारी गाड़ियों का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा।
  • एलआईसी. लेन के दक्षिण छोर (देवी मंदिर की ओर) से सवारी गाड़ियों का आवागमन बंद रहेगा। एल.आई.सी. लेन के उत्तर छोर (अमर सिनेमा रोड) से भी सवारी गाड़ियों का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा।
  • देवी मंदिर रोड से पहले गुरुद्वारा से सटे पूर्व एवं पश्चिम तरफ से सवारी गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा।
  • देवी मंदिर रोड से पश्चिम विमेनस हॉस्टल रोड के पश्चिम तरफ से सवारी गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा।
  • देवी मंदिर रोड से पश्चिम तरफ स्थित रज्जू साह लेन उत्तरी छोर पर भी बेरिकेडिंग लगी रहेगी।
  • केदारनाथ रोड से मोतीझील की तरफ जाने वाली गाडियों कल्याणी चौक से मोतीझील की और जा सकेगी। परन्तु कोई भी गाड़ी जवाहरलाल रोड से नव युवक ट्रस्ट / टावर की तरफ की तरफ नहीं जायेगी।
  • नगर थाना चौक से आगे कोई भी सवारी गाडी या गोटर साइकिल कल्याणी चौक की ओर नहीं जायेगी बल्कि थाना चौक से तिलक मैदान होते हुए जवाहरलाल रोड होकर कल्याणी चौक की ओर जा सकेगी।
  • एलाइट होटल / महाराजा होटल से गाड़ियाँ सुतापट्टी मुख्य बाजार होकर कंपनी बाग मस्जिद से कंपनी बाग रोड होकर खुदीराम बोस स्टेडियम की तरफ जा सकेगी जहाँ गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था है।
  • कंपनी बाग मस्जिद से कोई भी सवारी गाड़ी यथा तीन पहिया, चार पहिया गाड़ी सुतापट्टी बैंक रोड प्रवेश नहीं करेगी।
  • बनारस बैंक चौक की तरफ से आने वाली सभी वाहन महिला थाना मोड़ से पुरानी बाजार होते हुए पानी टंकी/जिला स्कूल की तरफ जा सकेंगे।
  • सरैयागंज टावर से गाँधी चौक तक किसी भी वाहन का आना-जाना बंद रहेगा।
  • किसी भी वाहन का हरिसभा चौक से छोटी कल्याणी चौक एवं छोटी कल्याणी चौक से हरिसभा चौक की तरफ आना-जाना बंद रहेगा।
  • पुरानी बाजार नाका से गोला रोड दुर्गा मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
  • अघोरिया बाजार से हरिसभा जाने वाली सवारी गाड़ियों को आमगोला रेलवे पुल होकर हरिसभा चौक से बायें होकर दिवान रोड से कल्याणी चौक / मोतीझील की ओर जायेगी। कोई भी सवारी गाड़ियाँ हरिसभा चौक से छोटी कल्याणी की तरफ आगे नहीं जायेगी।
  • अहियापुर जीरो माइल से कोई भी वाहन अखाड़ाघाट की ओर नहीं जायेगी।
  • जीरोमाइल / बखरी मोर के तरफ से शहर में प्रवेश करने वाली गाड़ियां चंदवारा पुल से शहर के अंदर प्रवेश कर सोडा गोदाम, जेल चौक, लेप्रसी चौक होकर मुशहरी की ओर जा सकती हैं।
  • अखाड़ाघाट मोहल्ला से वाहन को तेजपाल चौक प्रभात जर्दा रोड से सिकंदरपुर स्टेडियम, रानी सती मंदिर, करबला मोड़ होते हुए कम्पनीबाग रोड में निकल कर इमली चट्टी की ओर जा सकेंगी।
  • कृष्णा टॉकीज के सामने दक्षिण गोला बाँध रोड से गोला रोड पेट्रोल पम्प की ओर सभी प्रकार की वाहन की प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • कच्ची पक्की चौक, रामदयालु रेलवे गुमटी, गोबरसही चौक, पावर हाउस चौक, बैरिया गोलम्बर, जीरोमाइल, पक्की सराय चौक, मिठनपुरा चौक, देवी मंदिर से हरिसभा चौक तक, अखाड़ाघाट उत्तरी भाग में ड्रॉप गेट रहेगी।
  • आरडीएस कालेज से अधोरिया बाजार सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वैकल्पिक मार्ग के रूप में जेनिथ पेट्रोल पंप के बाद केन्द्रीय विद्यालय, गन्नीपुर या जमादार सिंह चौक होकर कलमबाग चौक जा सकेंगे। मिठनुपरा की तरफ जाने वाली गाड़िया सादपुरा काजीइंडा रोड होते हुए नीम चौक के रास्ते जा सकेंगे।

मूर्ती विसर्जन का ये है रूट

  • मूर्ति विसर्जन के दिन अखाड़ाघाट पुल की उत्तरी ओर से यातायात नियंत्रण हेतु जीरो माइल की ओर से अखाड़ा पुल की तरफ सभी गाड़ियों का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा।
  • मूर्ति विसर्जन के दिन सभी प्रकार के वाहनों के लिए कलमबाग चौक से गन्नीपुर की तरफ प्रवेश वर्जित होगा। सभी विसर्जन जुलूस आरडीएस कॉलेज के पीछे वाले गेट से प्रवेश करेंगी एवं कॉलेज के मुख्य द्वार से निकास करेंगी।

आठ स्थानों पर पार्किंग स्थल

  • खुदीरामबोस स्टेडियम कंपनीबाग।
  • एलएस कॉलेज मुजफ्फरपुर।
  • जिला स्कुल मुजफ्फरपुर।
  • महिला शिल्प कला भवन, बनारस बैंक चौक।
  • आरडीएस कालेज।
  • बीबी कॉलेजिएट ।
  • डीएन हाई स्कूल।
  • नेहरु स्टेडियम, सिकन्दरपुर।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में नया ट्रैफिक प्लान लागू, घर से निकलने से पहले देख लें रूट और पार्किंग व्यवस्था