मुजफ्फरपुर में पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार की तस्वीर CCTV में कैद
मुजफ्फरपुर के बालूघाट इलाके में पूर्व वार्ड पार्षद राखी कुमारी के घर पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस ...और पढ़ें

फायरिंंग की सूचना पर पहुंची पुलिस।
HighLights
पूर्व वार्ड पार्षद राखी कुमारी के घर फायरिंग।
बालूघाट इलाके में बाइक सवार बदमाशों का हमला।
सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध बाइक सवार कैद।
संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। शहर के बालूघाट इलाके में बदमाशों ने पूर्व वार्ड पार्षद राखी कुमारी के घर को निशाना बनाकर फायरिंग की। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में गहमागहमी की स्थिति बन गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले। फुटेज में बाइक सवार बदमाश की तस्वीर कैद होने की बात सामने आई है। हालांकि, फायरिंग के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
गोलियों की आवाज से मची अफरातफरी
घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूघाट इलाके की है। पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर फायरिंग की सूचना फैलते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर जुटने लगे। इलाके में कुछ देर तक अफरातफरी और गहमागहमी का माहौल बना रहा। घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा होती रही।
सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार की तस्वीर
सूचना मिलने के बाद सिकंदरपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। इसमें बाइक सवार बदमाश की तस्वीर कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस फुटेज के आधार पर घटना से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है। हालांकि, संदिग्ध की पहचान और फायरिंग में उसकी भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस फायरिंग की परिस्थितियों और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
आवेदन के आधार पर होगी कार्रवाई
सिकंदरपुर थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आवेदन मिलने के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
