मुजफ्फरपुर में एसटीएफ ने पिकअप लूट के आरोपी आदर्श को दबोचा, एक डॉलर, दो स्मार्टफोन और कई कार्ड भी बरामद
बिहार एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर में एक लूट मामले में शातिर आदर्श कुमार उपाध्याय उर्फ पप्पु को गिरफ्तार किया है। वह ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर से आदर्श कुमार उपाध्याय को दबोचा।
आरोपी साहेबगंज पिकअप लूट मामले में वांछित था।
गिरफ्तारी के दौरान डॉलर, नकदी और अन्य सामान जब्त।
संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। पिकअप भाड़े पर लिया, चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। आखिरकार बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने उसे मुजफ्फरपुर के भगवानपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सेमराढिया निवासी आदर्श कुमार उपाध्याय उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह साहेबगंज थाना क्षेत्र में हुए पिकअप लूटकांड में शामिल था।
गाड़ी लौटने में हुई देरी तो खुला मामला
पुलिस के अनुसार, साहेबगंज के इन्द्रदेव चौक के पास टाइल्स और मार्बल की दुकान चलाने वाले एक व्यवसायी ने 25 मई को साहेबगंज से गोपालगंज के मोहम्मदपुर तक सामान पहुंचाने के लिए पिकअप भाड़े पर दिया था।
गाड़ी लेकर जाने के बाद जब चालक के लौटने में देरी हुई तो व्यवसायी ने रात में उसके मोबाइल पर फोन किया। हालांकि, मोबाइल बंद मिला। इससे अनहोनी की आशंका हुई और खोजबीन शुरू की गई।
चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटी पिकअप
खोजबीन के दौरान चालक ने बताया कि धोखाधड़ी कर उसे नशीला पदार्थ खिलाया गया और उसकी पिकअप लूट ली गई। इस घटना को लेकर 26 मई को साहेबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान आदर्श कुमार उपाध्याय की संलिप्तता सामने आई।
ठिकाना बदल रहा था आरोपित
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। जिला पुलिस की कार्रवाई के बाद बिहार एसटीएफ की विशेष टीम उसकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
दो स्मार्टफोन समेत कई सामान जब्त
गिरफ्तार आरोपित के पास से दो स्मार्टफोन, एक डिजिटल घड़ी, एक चारपहिया वाहन, 450 रुपये नकद, एक डालर का नोट, चांदी जैसी धातु की एक अंगूठी, तीन डेबिट कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
पुलिस मुख्यालय की ओर से गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है। पुलिस अब आरोपित के पूर्व के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है। इसके लिए विभिन्न थानों से संपर्क किया जा रहा है। मामले में उसकी भूमिका और अन्य संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।