विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के 30 स्टेट हाईवे पर टोल दरें तय, सरैया मोतीपुर एसएच पर हल्के वाहनों के लिए सवा रुपये प्रति किमी

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:13 PM (GMT+05:30)

Bihar State Highway Toll Rate: पथ निर्माण विभाग ने बिहार के 30 स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स की दरें अधिसूचित की हैं, जिसमें मुजफ्फरपुर का सरैया मोतीपुर एसएच 86 भी शामिल है। 

अधिक एक्सल वाले ओवरसाइज वाहनों के लिए 8.10 रुपये प्रति किमी दर निर्धारित की गई है।

अधिक एक्सल वाले ओवरसाइज वाहनों के लिए 8.10 रुपये प्रति किमी दर निर्धारित की गई है।

HighLights

  1. बिहार के 30 स्टेट हाईवे पर टोल दरें तय।

  2. सरैया मोतीपुर एसएच 86 पर भी टोल लागू होगा।

  3. गैर-वाणिज्यिक वाहनों और दोपहिया को शुल्क में छूट।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। State Highway Toll Pass Bihar: पथ निर्माण विभाग ने राज्य के 30 स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स की दर को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

इसमें मुजफ्फरपुर के सरैया मोतीपुर एसएच 86 को भी शामिल किया गया है। 28 किमी लंबे इस मार्ग पर कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन को प्रति किलोमीटर सवा रुपये तथा हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के मालवाहक वाहन या मिनी बस को दो रुपये प्रति किमी टोल देना होगा।

बसराकाजी प्लाजा और पुल

28 किमी लंबे सरैया मोतीपुर एसएच पर टोल के लिए बसराकाजी में टोल प्लाजा निर्धारित किया गया है। इसमें 60 मीटर से अधिक लंबाई वाले दो बड़े पुलों की कुल लंबाई 693 मीटर है। इन पुलों की लंबाई को दस गुना यानी 6.93 किलोमीटर सड़क के बराबर मानकर शुल्क की गणना की जाएगी।

वाहन की श्रेणीवार दरें

निर्धारित दर के अनुसार कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहन के लिए 1.25 रुपये व हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के मालवाहक वाहन और मिनी बस के लिए दो रुपये प्रति किमी दर तय है।

बस और दो एक्सल वाले ट्रक के लिए 4.25 रुपये, तीन एक्सल वाले वाणिज्यिक वाहनों के लिए 4.60 रुपये, चार से छह एक्सल वाले मल्टी एक्सल व भारी निर्माण या अर्थ मूविंग उपकरण के लिए 6.65 रुपये और सात या अधिक एक्सल वाले ओवरसाइज वाहनों के लिए 8.10 रुपये प्रति किमी दर निर्धारित की गई है।

शुल्क में छूट और नियम

गैर वाणिज्यिक पंजीकरण वाले कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन को शुल्क नहीं लगेगा। जहां सर्विस या वैकल्पिक सड़क उपलब्ध है और दोपहिया वाहन चालक उसका उपयोग करते हैं, वहां भी यह छूट शामिल होगी।

निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चलने वाले वाहनों को राहत नहीं मिलेगी और संबंधित श्रेणी के वाहन पर लागू शुल्क के बराबर राशि टोल एजेंसी को देनी होगी।

पास और अन्य मार्ग

बार बार सफर करने वालों के लिए पास की सुविधा दी गई है, जिसके तहत एक तरफ के शुल्क का डेढ़ गुना देकर 24 घंटे में दो एकतरफा यात्रा और 50 एकतरफा यात्राओं के लिए निर्धारित कुल शुल्क का दो तिहाई भुगतान कर एक माह का पास लिया जा सकेगा।

अधिसूचना में एसएच 15 डेहरी नासरीगंज बिक्रमगंज दिनारा, एसएच एक पटना मसौढ़ी, एसएच 12 आरा सासाराम खंड एक, एसएच 68 शिवगंज बैदराबाद खंड एक व दो, एसएच 81 सकड्डी सहार नासरीगंज, एसएच 102 बिहटा पीरो व अरवल सहार पुल और एसएच 89 सिवान सिसवन शामिल हैं।

शामिल अन्य एसएच

इसके अलावा एसएच 77 कुरसेला फारबिसगंज खंड एक व दो, एसएच 96 मांझी बरौली, एसएच 73 मशरख शीतलपुर, एसएच 02 बिहटा पाली, एसएच 54 बेतिया अरेराज सीतामढ़ी व खंड दो, एसएच 25 भागलपुर बांका, एसएच 18 जमुई लखीसराय, एसएच 47 सिवान सरफरा और एसएच 78 बिहटा सरमेरा भी सूची में हैं।

वहीं एसएच 82 कादिरगंज सोनो, एसएच 71 जहानाबाद पार्वतीपुर, एसएच 70 गया रजौली, एसएच 83 बागी बरबीधा, एसएच 17 सासाराम चौसा, एसएच 88 वरूणा रसियारी व बरूणाब्रिज रसयारी खंड दो, एसएच 67 कुदरा चेनारी शिवसागर और कच्ची दरगाह से बिदुपुर सिक्स लेन एक्स्ट्रा डोज न्यू गंगा पुल को भी शामिल किया गया है।

यह दर की गई है निर्धारित :

  • कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहन 1.25 रुपये
  • हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के मालवाहक वाहन व मिनी बस दो रुपये
  • बस और दो एक्सल वाले ट्रक 4.25 रुपये
  • तीन एक्सल वाले वाणिज्यिक वाहन 4.60 रुपये
  • भारी निर्माण मशीनरी, अर्थ मूविंग उपकरण और चार से छह एक्सल वाले मल्टी एक्सल वाहन 6.65 रुपये
  • सात या अधिक एक्सल वाले ओवरसाइज वाहन 8.10 रुपये

इन वाहनों को नहीं लगेगा शुल्क

  •  कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन जिनका पंजीकरण गैर वाणिज्यिक प्रयोग के लिए है
  •  जहां सर्विस या वैकल्पिक क्रियान्वयन सड़क उपलब्ध है तथा किसी दुपहिया का स्वामी, चालक या उसका भार साधन व्यक्ति यथास्थिति, परियोजना /राज्यमार्ग के सेक्शन, स्थायी पुल, उपमार्ग या सुरंग का उपयोग कर रहा है।

पास की भी सुविधा : इस सड़क का उपयोग बार-बार करने वालों के लिए पास की व्यवस्था की गई है। एक तरफ की यात्रा के शुल्क का डेढ़ गुना देकर 24 घंटे में दो एकतरफा यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा 50 एकतरफा यात्राओं के लिए निर्धारित कुल शुल्क का दो-तिहाई भुगतान कर एक माह की वैधता वाला पास लिया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- NHAI New Rules: जरा सी चूक और ₹10000 का भारी चालान! टोल पार करते ही फोन पर आएगा SMS, किस पर लगेगा जुर्माना?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।