विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली-छठ पर घर आना होगा आसान: 5 नवंबर से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, किराए में 25% तक डिस्काउंट

Published: Sat, 31 Oct 2026 02:29 PM (IST)

दीपावली और छठ पर्व पर घर आने-जाने के लिए बिहार सरकार 5 नवंबर से विशेष बसों का संचालन करेगी। इन ...और पढ़ें

बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल बसें (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल बसें (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. 5 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेंगी विशेष बसें।

  2. किराए में 15 से 25 प्रतिशत तक छूट संभव।

  3. ऑनलाइन बुकिंग 1 नवंबर से होगी शुरू।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। दीपावली व छठ में प्रदेश से घर आना व वापस जाना आसान होगा। सरकार लोगों की सुविधा के लिए बसों का परिचालन करने जा रही है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पश्चिम बंगाल एवं झारखंड समेत कई राज्यों के लिए एसी-नॉन एसी, स्लीपर एवं चेयर वाले बसों का परिचालन होगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अंडरटेकन बसों में सफर करने पर यात्रियों को किराए में छूट मिलेगी। 

जानकारी के अनुसार, यात्रियों को किराए में 15 से 25 प्रतिशत तक छूट मिल सकती है। हालांकि, छूट को लेकर अंतिम निर्णय शनिवार को मुख्यालय में होने वाले बैठक में तय होने की उम्मीद है। 

बसों का परिचालन पांच नवंबर से शुरू होकर 20 नवंबर तक होगा। इंटर स्टेट बसों के लिए ऑनलाइन बुकिंग एक नवंबर से शुरू हो जाएगा। मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र को करीब 40 बस मिलने की उम्मीद है। 

सीतामढ़ी व शिवहर से भी इंटर स्टेट बसों का परिचालन

मुजफ्फरपुर स्थित इमलीचट्टी के साथ ही सीतामढ़ी व शिवहर से भी इंटर स्टेट बसों का परिचालन होगा। किस स्टेट के लिए कितने बसों का परिचालन होगा उसका निर्धारण किया जा रहा है। इसके साथ ही बसों के खुलने व पहुंचे का समय, एसी-नन एसी व स्लीपर का किराया भी तय किया जा रहा है। 

31 अक्टूबर या एक नवंबर तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। बसों के परिचालन से दीपावली व छठ जैसे पावन अवसर पर प्रदेश से घर आना व पर्व समाप्त होने के बाद प्रदेश जाने में सुविधाहोगी।

बस परिचालन की मुख्य बातें

  • एक नवंबर से शुरू होगा ऑनलाइन बुकिंग
  • पांच से 20 नवंबर तक बसों का परिचालन
  • दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पश्चिम बंगाल एवं झारखंड राज्यों के लिए चलेंगी बस
  • एसी-नॉन एसी, स्लीपर एवं चेयर वाले बसों का होगा परिचालन
  • यात्रियों को 25 प्रतिशत तक किराये में मिल सकती छूट
  • मुजफ्फरपुर के इमलीचट्टी के साथ ही शिवहर व सीतामढ़ी से परिचालन
  • बसों की संख्या, समय सारणी, किराया हो रहा तय
  • छुट्टी के बाद भी रविवार को खुले रहेंगे निगम के कार्यालय

दीपावली व छठ के अवसर पर लोगों की सुविधा के लिए इंटर स्टेट बस का परिचालन पांच नवंबर से होगा। आनलाइन बुकिंग एक नवंबर से होगा। यात्रियों को किराए में छूट मिलेगी। किराए में कितना छूट मिलेगा यह शनिवार को होने वाले बैठक में तय होगा। - रविकांत नारायण, क्षेत्रीय प्रबंधक, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, मुजफ्फरपुर

यह भी पढ़ें- बिहार सरकार का बड़ा फैसला, तिरहुत ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्र में भूमि की खरीद-बिक्री से हटी रोक


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।