मुजफ्फरपुर में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक छात्रावासों में अब बेहतर सुविधाएं नए शुल्क के साथ
बिहार में इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रावास शुल्क 1200 रुपये और पॉलिटेक्निक के लिए 750 रुपये प्रति माह निर्धारित किए गए ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
इंजीनियरिंग छात्रावास शुल्क 1200, पॉलिटेक्निक 750 रुपये मासिक निर्धारित।
शुल्क से सुरक्षा, स्वच्छता, रखरखाव और मूलभूत सुविधाएं सुधरेंगी।
छात्रावास प्रबंधन समिति व्यय की निगरानी करेगी, छात्रों की भागीदारी होगी।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। इंजीनियिंरग व पालीटेक्निक संस्थानों में अब छात्रावासों की आधारभूत संरचान और उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। इंजीनियरिंग कालेजों में छात्रों को प्रतिमाह छात्रावास शुल्क 1200 व पालीटेक्निक कालेजों में 750 रुपये जमा करना होगा।
छात्रावास शुल्क से प्राप्त राशि से सुरक्षा एवं स्वच्छता, छात्रावास रखरखाव व मरम्मत पर 25-25 प्रतिशत राशि खर्च की जाएगी। जल एवं छात्रावास की मूलभूत सुविधाओं पर 20 प्रतिशत, सफाई पर 10 व शेष राशि आपातकालीन स्थिति में खर्च होगी।
हर वर्ष छात्रावास शुल्क से वसूल की गई राशि एवं व्ययि राशि का चार्टड एकाउंटेंट से आडिट कराया जाएगा। विज्ञान, प्रावैधिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से इंजीनियरिंग और पालीटेक्निक संस्थानों के छात्रावास शुल्क की राशि के व्यय की मानक संचालन प्रक्रिया तय की गई है। इसकी जानकारी एमआइटी समेत अन्य संस्थानों के प्राचार्य को भेजी गई है।
कहा गया है कि जहां वास्तविक व्यय जैसे स्टाफ व्यय 25 प्रतिशत प्रविधान से कम है वहां अप्रयुक्त राशि छात्रावास निधि का हिस्सा बनी रहेगी। जहां वास्तविक उपयुक्तता व आवश्यकता इससे अधिक है वहां अतिरिक्त व्यय के लिए सक्षम प्राधिकारी का अनुमोदन आवश्यक होगा।
छात्रावास निधियों के उपयोग की निगरानी के लिए छात्रावास प्रबंधन समिति गठित की जाएगी। इसमें प्राचार्य अध्यक्ष होंगे। छात्रावास वार्डन या अधीक्षक को सदस्य सचिव बनाया जाएगा।
वरिष्ठ शिक्षक को सदस्य व प्रत्येक छात्रावास से एक छात्र प्रतिनिधि को शामिल किया जाएगा। आवश्यकता होने पर प्राचार्य की ओर से अतिरिक्त सदस्यों को नामित किया जा सकता है।
पिछले कुछ महीने से कई इंजीनियरिंग से लेकर पालीटेक्निक कालेजों में लगातार छात्रावास की मूलभूत सुविधाओं में कमी व अन्य समस्याओं को लेकर छात्रों का हंगामा और विरोध-प्रदर्शन हुआ है। इसमें एमआइटी भी शामिल है। यहां भी छात्रावास की समस्याओं को लेकर विद्यार्थियों ने हंगामा किया था।
इंजीनियरिंग व पालीटेक्निक कालेज का प्रमुख व्यय मद
प्रमुख व्यय - इंजीनियरिंग - डिप्लोमा
- सुरक्षा एवं स्वच्छता स्टाफ पर व्यय - 300 - 187.50
- छात्रावास की मूलभूत सुविधा - 240 - 150
- छात्रावास रखरखाव एवं मरम्मत - 300 - 187.50
- सफाई (स्वच्छता सामग्री एवं अन्य) - 120 - 75
- छात्र कल्याण एवं सामान्य सुविधाएं - 120 - 75
- आपातकालीन - 120 - 75
जल एवं छात्रावास की मूलभूत सुविधाएं
- जल शोधक (वाटर प्यूरीफायर), पानी टंकियों की सफाई, पेयजल की गुणवत्ता जांच
- जहां आवश्यक हो वहां सीसी कैमरे का संचालन और रखरखाव
- कोई अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं
छात्रावास रखरखाव एवं मरम्मत
विद्युत, सिविल, प्लंबिंग मरम्मत
- दरवाजों, खिड़कियों व तालों की मरम्मत
- छात्रावासों के फर्नीचर की मरम्मत
- बेड, मेज, कुर्सियों व अलमारियों की मरम्मत
- सामान्य कक्षों का रखरखाव
- पेंटिंग से लेकर रंग-रोगन
- पंखा, लाइट व अन्य फिटिंग्स की मरम्मत
छात्र कल्याण एवं सामान्य सुविधाएं
- कामन रूम की सुविधा, पठन-अध्ययन सामग्री समेत सामान्य उपयोग की शैक्षणिक सामग्री
- खेल और मनोरंजन सुविधाएं
- छात्र कल्याण की छोटी-मोटी आवश्यकताएं
- वाई-फाई की सुविधा
यह भी पढ़ें- दरभंगा में स्थापना डीपीओ की कुर्सी पर किसकी होगी ताजपोशी, नियमों से होगा चयन या चलेगा इशारा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।