विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में स्थापना डीपीओ की कुर्सी पर किसकी होगी ताजपोशी, नियमों से होगा चयन या चलेगा इशारा

Published: Wed, 11 Nov 2026 06:41 PM (IST)

स्थापना डीपीओ के तबादले के बाद दरभंगा में नए अधिकारी की नियुक्ति पर विवाद गहरा गया है। नियमों को अनदेखा ...और पढ़ें

दरभंगा जिले में शिक्षा भवन।

दरभंगा जिले में शिक्षा भवन।

HighLights

  1. स्थापना डीपीओ के तबादले के बाद नई नियुक्ति की कवायद।

  2. वरिष्ठता नियम 39 को दरकिनार कर नियुक्ति की तैयारी।

  3. भ्रष्टाचार जारी रखने के लिए हो रही है यह साजिश।

संवाद सहयोगी, दरभंगा । स्थापना डीपीओ के तबादले के बाद इस कांटे भरे ताज को पहनाने के लिए मशक्कत शुरू हो गई है। ऐसे पदाधिकारी की खोज हो रही है जिसको यह ताज पहनाकर राज अपना कायम किया जा सके।

अपनी उंगलियों के इशारे पर नाचने वाले पदाधिकारी को स्थापना डीपीओ की कुर्सी पर बैठाने की साजिश का जाल शिक्षा भवन स्थित डीईओ कार्यालय और लहेरियासराय स्थित स्थापना कार्यालय में देर रात तक बुना जाने लगा है।

चाहे इसके लिए शिक्षा विभाग के 2010 के संकल्प 39 की धज्जियां क्यों नहीं उडानी पड़े, जिसमें जिला में पदस्थापित वरीय डीपीओ को स्थापना संभाग सौंपने का निर्देश दिया गया है।

हालांकि डीईओ की अनुशंसा पर डीएम से अनुमोदन प्राप्त करने को भी कहा गया है। लेकिन शिक्षा विभाग के संकल्पों को लागू करने की मुख्य जिम्मेदारी डीईओ को ही सौंपी गई है।

जिले में शिक्षा विभाग भी डीईओ को ही चलाना है,इसको देखते हुए डीएम के भी वही अनुमोदित करने की परंपरा रही है,जो प्रस्ताव डीईओ देते रहे हैं। बता दें कि स्थापना डीपीओ अवधेश कुमार का तबादला उसी पद पर वैशाली में विभाग ने किया है।

उनके तबादले के साथ ही उन लोगों के माथे पर बल पड़ गए थे जो स्थापना शाखा को अपनी जागीर समझकर वर्षों से संचालित करते आ रहे हैं। वैसे लोग समझ गए कि अगर नियमानुसार स्थापना में डीपीओ का पदस्थापन हो गया तो उनके फर्जीवाड़ा की गाड़ी ना केवल मंझधार में फंस जाएगी बल्कि आज तक चांदी काटने वाले सैकड़ों शिक्षक और बाबू की हवा ही खराब हो जाएगी।

प्रत्येक महीना लाखों रुपये आमदनी का रास्ता ही बंद हो जाएगा। वर्तमान में डीईओ कार्यालय में तीन पीओ और एक डीपीओ पदस्थापित हैं। इनमें दो महिला भी है। अंजना कुमारी तो लंबे समय से बहादुरपुर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी थी।

वहीं से प्रोन्नति पाकर जिला शिक्षा कार्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर कुछ माह पूर्व ही पदस्थापित हुई हैं। स्थापना का प्रभार उन्हीं एक में से किसी एक को देना है। चारों में कौन उपयुक्त रहेगा,इशारे पर चलेगा, इसके लिए मंडली रात में देर तक मंथन कर रही है।

बताते हैं कि इसे पहले भी वरीयता का नजर अंदाज कर रवि कुमार, संदीप रंजन और निवर्तमान डीपीओ अवधेश कुमार को स्थापना का प्रभार दिया गया था। हालांकि डीईओ विद्यानंद ठाकुर ने कहा कि जो नियमानुसार होगा,वहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में MLA मैथिली ठाकुर के पिता पर सरकारी और निजी जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने CMO तक भेजी शिकायत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।