विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में 39 साल बाद डेढ़ करोड़ के घोटाले में फैसला, तत्कालीन कनीय अभियंता दोषी करार

Published: Sun, 22 Nov 2026 10:50 PM (IST)

बिहार में 39 साल पुराने डेढ़ करोड़ रुपये के नहर मरम्मत घोटाले में विशेष अदालत ने फैसला सुनाया है। तत्कालीन प्रभारी कनीय अभियंता महेंद्र शर्मा को दोषी करार दिया गया है, जिनकी सजा पर 30 नवंबर को सुनवाई होगी।

विशेष कोर्ट निगरानी (उत्तर बिहार) के न्यायाधीश दशरथ मिश्रा ने सुनवाई पूरी होने के बाद यह फैसला सुनाया।

विशेष कोर्ट निगरानी (उत्तर बिहार) के न्यायाधीश दशरथ मिश्रा ने सुनवाई पूरी होने के बाद यह फैसला सुनाया।

HighLights

  1. बिहार में 39 साल पुराने नहर घोटाले पर आया फैसला।

  2. तत्कालीन कनीय अभियंता महेंद्र शर्मा को दोषी ठहराया गया।

  3. डेढ़ करोड़ रुपये के घोटाले में 30 नवंबर को सजा।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Canal Repair Scam: बिहार में करीब 39 साल पुराने डेढ़ करोड़ रुपये के घोटाले में विशेष अदालत का फैसला आया है।

पूर्वी चंपारण में त्रिवेणी और घोड़ासहन शाखा नहर के बांधों की मरम्मत में हुई वित्तीय अनियमितता के मामले में तत्कालीन प्रभारी कनीय अभियंता महेंद्र शर्मा (71) को दोषी करार दिया गया है।

विशेष कोर्ट निगरानी (उत्तर बिहार) के न्यायाधीश दशरथ मिश्रा ने सुनवाई पूरी होने के बाद यह फैसला सुनाया।

30 नवंबर को सजा पर सुनवाई

दोषी करार दिए जाने के बाद महेंद्र शर्मा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब सजा के बिंदु पर 30 नवंबर को सुनवाई होगी। यह घोटाला वर्ष 1986-87 में नहरों के बांधों की मरम्मत के दौरान हुआ था।

एक हजार जगहों पर गड़बड़ी

मामले की जांच में दोनों नहरों के करीब एक हजार स्थानों पर मरम्मत कार्य में अनियमितता सामने आई थी। इन कार्यों के लिए दो करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था, जबकि एक करोड़ रुपये का भुगतान बकाया था। जांच में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का घोटाला उजागर हुआ था।

1987 में दर्ज हुई प्राथमिकी

घोटाले का खुलासा होने के बाद 11 अगस्त 1987 को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता और ठेकेदार को आरोपित बनाया गया था।

अन्य आरोपितों की हो चुकी मौत

मामले की लंबी न्यायिक प्रक्रिया के दौरान महेंद्र शर्मा को छोड़कर अन्य सभी आरोपितों की मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में करीब चार दशक बाद इस मामले में एकमात्र जीवित आरोपित तत्कालीन प्रभारी कनीय अभियंता को दोषी करार दिया गया है। अब 30 नवंबर को होने वाली सुनवाई में उनकी सजा पर फैसला होगा।

यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण में धान खरीद में गड़बड़ी के आरोप में जिला सहकारिता पदाधिकारी पर विभागीय कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।