विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पुलिस अंकल आएंगे तो मां से बात करा देना', मुजफ्फरपुर में तीन मासूम बेटियों को स्टेशन पर छोड़ भाग गया पिता

Published: Thu, 14 Aug 2025 11:55 AM (GMT+05:30)

मुजफ्फरपुर में एक पिता ने अपनी तीन छोटी बेटियों को रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। बच्चियों ने बाल कल्याण समिति ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मिलीं तीन बच्चियां। (जागरण)
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मिलीं तीन बच्चियां। (जागरण)

HighLights

  1. पिता ने बच्चियों को स्टेशन पर अकेला छोड़ा।|
  2. मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास विफल।|
  3. बेटियों को बोझ समझने की आशंका।|

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। पापा हमलोगों को स्टेशन पर बैठा कर बोले, यहीं पर बैठो, कहीं नहीं जाना। उन्होंने कागज पर मोबाइल नंबर लिखकर जेब में रख दिया, बोले जब पुलिस अंकल आएंगे तो उन्हें मां से बात करा देना...।

पिता द्वारा ठुकराई गईं तीन मासूम बच्चियों ने रो-रो कर जिला बाल कल्याण समिति के सामने ये बातें कहीं। उनकी जेब से मिले मोबाइल नंबर पर जब कॉल किया गया तो एक महिला ने रिसीव जरूर किया, लेकिन बात शुरू होते ही काट दिया।

कई बार कोशिश के बाद भी उस नंबर पर जिला बाल कल्याण समिति की बात नहीं हो सकी। समिति अध्यक्ष उदय शंकर शर्मा, सदस्य मो. सफदर अली व प्रतिभा रानी ने तीनों मासूम बच्चियों को खबरा स्थित विशिष्ठ दत्तक ग्रहण संस्थान भेज दिया।

बताते हैं कि मुजफ्फरपुर जंक्शन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर तीनों बच्चियां चाइल्ड लाइन को लावारिस मिलीं। उनकी उम्र करीब दो, तीन व पांच वर्ष है। तीनों अपने घर के बारे में नहीं बता पा रही हैं। झोले से कुछ बिस्किट भी मिले हैं। तीनों का रो-रोकर बुरा हाल था। माता-पिता के पास जाना चाहती हैं।

कहीं बोझ समझ तो नहीं ठुकराई गईं बेटियां

रेलवे स्टेशन पर मिलीं मासूम बेटियों ने समाज की सोच को लेकर प्रश्न खड़ा कर दिया है। सरकार एक तरफ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर लोगों को जागरूक कर रही है तो दूसरी तरफ एक पिता के बेटियों को ठुकराने की घटना ने समाज को शर्मसार कर दिया है।

जिला बाल कल्याण समिति भी इसकी तह तक जाना चाह रही कि कहीं तीनों बच्चियों को छोड़ने के पीछे बेटियों को बोझ समझने की कुंठित सोच तो नहीं है।

यह भी पढ़ें- 

बक्सर में SDO की 'गुंडागर्दी', बाइक सवार के साथ किया गाली-गलौच और जड़ दिया थप्पड़; Video वायरल