समस्याओं की अनदेखी से कर्मचारियों में आक्रोश
मुजफ्फरपुर। निगम प्रशासन कर्मचारियों को उनका अधिकार नहीं दे रहा है। उनकी समस्याओं के निराकरण भी नहीं
मुजफ्फरपुर। निगम प्रशासन कर्मचारियों को उनका अधिकार नहीं दे रहा है। उनकी समस्याओं के निराकरण भी नहीं किए जा रहे। इससे उनमें भारी आक्रोश है। वे कभी भी आंदोलन कर सकते हैं। नगर निगम कर्मचारी संघ के मंत्री सतेंद्र कुमार सिंह ने इस आशय की चेतावनी के साथ समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया है।
ये रखीं समस्याएं :-
- प्रवर कोटि के आठ रिक्त पदों पर वरीय सहायकों की प्रोन्नति का लाभ नहीं दिया जा रहा।
- स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा के आलोक में योग्य शेष बचे कर्मियों को सुनिश्चित वृति उन्नयन का लाभ नहीं मिल रहा।
- निगम कर्मचारियों के जीवन बीमा में की गई कटौती राशि का भुगतान नहीं कर रही। लेखा शाखा की लापरवाही से कर्मचारियों को एलआइसी लगभग दो वर्ष पूर्व ही फेल हो चूका है।
- सरकार के निर्देश के आलोक में निगमकर्मियों को 42 वर्ष सेवाकाल अथवा 60 वर्ष उम्र पर सेवनिवृति का लाभ नहंीं दिया जा रहा है।
- जनवरी 2002 से मार्च 2005 तक का अंतर वेतन बकाया का भुगतान नहीं किया रहा रहा।