विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्यार साबित करने को आंखों में डलवाया दूध, फिर छोड़कर भागा प्रेमी, मुंगेर में महिला ने बबुआ घाट पर गंगा में लगाई छलांग

Published: Fri, 27 Nov 2026 06:40 PM (IST)

मुंगेर में एक महिला ने प्रेमी के धोखे और कर्ज के दबाव से परेशान होकर बबुआ घाट पर गंगा में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों और डायल 112 की टीम ने उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

अस्पताल में इलाजरत महिला. जागरण

अस्पताल में इलाजरत महिला. जागरण 

HighLights

  1. प्रेमी के धोखे से परेशान महिला ने गंगा में लगाई छलांग।

  2. आंखों में दूध डलवाकर प्रेमी छोटू मंडल हुआ फरार।

  3. स्थानीय लोगों ने महिला को डूबने से बचाया, अस्पताल में भर्ती।

संवाद सहयोगी, मुंगेर। Munger Babua Ghat Woman Jumps: प्यार, शादी और साथ जीने-मरने की कसमें, लेकिन पहली पत्नी के सामने आते ही कथित प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि एक महिला जिंदगी से हारने लगी। प्रेमी की बेरुखी और कर्ज के दबाव से परेशान होकर महिला ने शुक्रवार को मुंगेर के बबुआ घाट पर गंगा नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे डूबने से बचा लिया।

सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने मुजफ्फरपुर जिले के चकिया गांव निवासी भाग्यलक्ष्मी को तत्काल मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल में महिला ने पुलिस के समक्ष अपनी पूरी आपबीती सुनाई।

फरीदाबाद में हुई मुलाकात, सोशल मीडिया की तस्वीर से खुला राज

पीड़िता भाग्यलक्ष्मी के अनुसार, करीब छह माह पहले फरीदाबाद में उसकी मुलाकात हवेली खड़गपुर के रमनकाबाद निवासी छोटू मंडल से हुई थी। युवक ने खुद को अपनी पत्नी से अलग बताया था। दोनों ने अपनी-अपनी पारिवारिक परिस्थितियां साझा कीं और उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली और साथ रहने लगे।

Woman Jumps in Munger Ganga After Lover Betrayal Rescued

कुछ समय बाद महिला ने शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, जिससे छोटू की पहली पत्नी को इस शादी की भनक लग गई। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। महिला का आरोप है कि छोटू उसे दिल्ली में छोड़कर मुंगेर आ गया और बाद में उसे भी बुलाकर जमालपुर में किराये के मकान में रखा।

बरियारपुर स्टेशन पर आंखों में डलवाया दूध, एक लाख का कर्ज छोड़ भागा

भाग्यलक्ष्मी का आरोप है कि गुरुवार को छोटू पहली पत्नी से मिलाने के बहाने उसे बरियारपुर स्टेशन ले गया। वहां उसने प्रेम साबित करने के लिए महिला को अपनी आंखों में दूध डालने की चुनौती दी। ऐसा करने पर महिला की आंखों में तेज जलन और असहनीय दर्द होने लगा। इसी बीच छोटू उसे बेसहारा छोड़कर दिल्ली भाग गया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके नाम पर एक लाख रुपये से अधिक का कर्ज भी लिया गया है। कर्जदारों के लगातार दबाव और प्रेमी के धोखे से आहत होकर उसने शुक्रवार को बबुआ घाट पहुंचकर गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें- मुंगेर में निगरानी टीम की छापेमारी, कई घंटे खंगाली गईं फाइलें, अजीत कुमार दास से जुड़े अहम दस्तावेज जब्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।