Move to Jagran APP

PM Modi के लिए क्यों जरूरी है 2024 का लोकसभा चुनाव? बिहार की रैली में प्रधानमंत्री ने खुद बताई पूरी बात

चंडिका माय के ई पवित्र धरती के प्रणाम करै छीयै...। राजा कर्ण के ई भूमि के प्रणाम करै छीयै...। इस संबोधन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंगेर का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री के मंच से पहुंचने से पूर्व और पहुंचने के बाद जयश्रीराम भारत माता की जय की जयघोष भी होती रही। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंगेर ने हमेशा एनडीए को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है।

By Rajnish Kumar Edited By: Mohit Tripathi Fri, 26 Apr 2024 08:32 PM (IST)
PM Modi के लिए क्यों जरूरी है 2024 का लोकसभा चुनाव? बिहार की रैली में प्रधानमंत्री ने खुद बताई पूरी बात
मुंगेर की रैली में गरजे पीएम मोदी। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, मुंगेर। प्रधानमंत्री को सुनने पहुंची मुंगेर की जनता ने जय श्रीराम का जयघोष सुनते ही अबकी बार देश में चार सौ पार का जयघोष करने लगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंगेर ने हमेशा एनडीए को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है। आपका प्यार यह साथ साफ-साफ बता रहा है कि मुंगेर के साथ-साथ पूरे बिहार में एनडीए का परचम फिर लहराने जा रहा है। भीड़ और आपका प्यार यह अद्भुत नजारा है।

पीएम ने आगे कहा कि साथियों बीते 10 वर्षों में देश ने जिन ऊंचाइयों को छुआ है, देश में विकास के जो काम हुए हैं, आपके समर्थन में उसकी झलक दिख रही है। कई शताब्दियों के इंतजार के बाद यह समय आया है यह समय है जब हम मिलकर काम करें तो भारत विकसित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत अपनी गरीबी दूर कर सकता है। हमें इस मौके को गंवाना नहीं है। इसलिए, 2024 का यह चुनाव बहुत अहम है। 10 वर्षों में बिहार में अनेक कार्य हुए हैं। विकास के अनेक बड़े निर्णय लिए गए। आधुनिक एक्सप्रेस-वे बने, रेलवे स्टेशनों का आधुनिकरण हो रहा, वंदे भारत जैसी ट्रेनें चल रही हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत का दुनिया मे डंका बज रहा है। यह कैसे हो रहा है, आपने गलत जवाब दे दिया है, यह मोदी के कारण नहीं हो रहा है आपके वोट के कारण हो रहा है, जिन्होंने देश को इतनी मजबूत सरकार दी और उसके कारण यह हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है बिहार की यह महान धरती विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए अपना भरपूर आशीर्वाद देगी। मैं कभी भूल नहीं सकता 2014 के पहले देश में क्या स्थिति थी। प्रधानमंत्री ने बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और खगड़िया से लोजपा-आर के प्रत्याशी राजेश वर्मा के लिए भी वोट मांगे।

गुमराह कर रहा विपक्ष : सम्राट

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भारत माता की जय और जयश्रीराम से भाषण की शुरुआत की। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और दुनिया का ताकतवर नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। सभी से एक ही आग्रह है कि लोगाें को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। संविधान खतरे में बताकर विपक्ष गलत बयानबाजी कर रहा है। 10 वर्षों से देश में मोदी की गारंटी चल रही है।

सम्राट ने कहा कि प्रधानमंत्री साफ कहते हैं कि मोदी नहीं बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर भी आए जाएं संविधान नहीं बदलेगा। लोग सिर्फ परिवार वाद में है। आज टूरिस्ट बेटी भी दूसरे देश से आकर चुनाव लड़ रही है। राजद ने सिर्फ परिवार को बढ़ावा दिया है।

सम्राट ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान बचाने का काम कोई कर रहा है तो वह प्रधानमंत्री है। आप लोग एक-एक वोट एनएडीए को दें। 13 मई को मुंगेर और बेगूसराय में चुनाव है। सात मई को खगड़िया में है। एक-एक वोट देकर प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करें।

माता-पिता का हिसाब दें पहले : विजय सिन्हा

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह चुनाव देश को विकसित करने वाला है। बिहार में जबसे एनडीए की सरकार बनी है सुशासन और विकास का काम हो रहा है। बीच-बीच में जंगल राज वाले को संजीवनी मिल जाती है। मुंगेर की धरती ने कभी भी अपराधियों को तरजीह नहीं दिया है।

विजय सिन्हा ने कहा कि माता-पिता के 15 वर्षों का हिसाब भी नेता प्रतिपक्ष बताएं। एक भी बहाली क्यों नहीं हुई। दोनों ने सिर्फ भ्रष्टाचार का माहौल बनाया है। मुंगेर के निर्वतमान सांसद सह राजग प्रत्याशी ललन सिंह विकास की ताकत हैं। यह विकास की गति को आगे बढ़ाते हैं।

विजय सिन्हा ने कहा कि आप लोग बेगूसराय से एक बार फिर केंद्रीय मंत्री सह प्रत्याशी गिरिराज सिंह के हाथों को मजबूत करें। इन्होंने जो विकास किया वह आगे भी होगा। खगड़िया से छोटे भाई राजेश वर्मा को वोट देकर जीत दिलाएं, यह भी विकास करेंगे।

ओबीसी वर्ग वाले रहें सावधान : गिरिराज

बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कर्नाटक में जिस तरह ओबीसी समुदाय का आरक्षण वोट बैंक के लिए कांग्रेस ने मुसलमानों को दे दिया है, वही काम उनकी सरकार बनने पर बिहार और दूसरे राज्यों में करने की सोंच रहे हैं। ओबीसी वाले आप लोग सावधान हो जाइए।

गिरिराज ने कहा कि कर्नाटक की तरह सभी अधिकार मुसलमानों को मिल जाएगा। पाकिस्तान समर्थन वाले वोट नहीं दे। मुंगेर की जनता लुटेरों से बचें।

उन्होंने कहा कि मुंगेर से राजग प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के हाथों को मजबूत करें और उन्हें फिर संसद बनाकर भेजें। पूरे देश में एनडीए का माहौल है। भ्रष्टाचारियों की दाल नहीं गलने वाली है। देश में मोदी की गारंटी चल रही है।

मां चंडिका का आशीष वचन से पार होगा लक्ष्य : ललन

आज बड़े ही सौभाग्य की बात है कि मुंगेर की धरती पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री है। शक्तिपीठ और योगनगरी में दोनों का हार्दिक अभिनंदन है।

ललन ने कहा कि प्रधानमंत्री को जो स्मृति चिह्न दिया हूं वह 52 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ मुंगेर में भी है, जहां माता का आंख गिरा है। मां चंडिका अपने नेत्रों के माध्यम से आशीष वचन दे रही है कि आप चार सौ के आंकड़ों को आसानी से पार करेंगे।

ललन सिंह ने कहा कि आप तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर भ्रष्टाचारियों को देश से मुक्त करें और विकसित राष्ट्र बनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वह जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। आप लोग विकास का साथ दीजिए। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार में जो विकास काम हुआ है, उसे लोग देख रहे हैं।

यादव समाज विकास का दें साथ : प्रह्लाद

सूर्यगढ़ा के विधायक प्रह्लाद यादव ने कहा कि देश और राज्य में विकास हो रहा है। उन्होंने यादव समाज के लोगों को नजरिया बदलते हुए विकास का साथ देने का आह्वान किया।

विधायक ने कहा कि राजद सिर्फ परिवारवाद की पार्टी है। इसमें किसी का भला नहीं है। अपना वोट बर्बाद नहीं करें, विकास को चुनें और साथ दें। मुंगेर राज्यसभा सदस्य संजय झा ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मिलकर विकास का काम कर रहे हैं।

एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि घर की बिल्ली हम ही पर म्याऊं कर रही है। जदयू ने राजनीति में राजद को नौकरी दी। राजद परिवार के पास अकूत संपत्ति है। इसका हिसाब दें।

जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल ने कहा कि पहले दो घंटे बिजली मिलती थी, अब 22 से 24 घंटे मिल रही है। लोग उजाले से अंधेरे की तरफ क्याें जाएंगे।

खास महाल और टोपो लैंड का मुद्दा छाया

मुंगेर से भाजपा विधायक प्रणव कुमार ने कहा कि 2005 से पहले की स्थिति बिहार की क्या थी। देश और राज्य में विकास का काम हो रहा है। यह आप देख रहे हैं। ऐसे में अपना वोट राजग प्रत्याशी ललन सिंह को दें।

विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष मुंगेर की समस्या खास महाल और टोपो लैंड की समस्या को प्रमुखता से रखा और चुनाव बाद दोनों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

विधायक ने कहा कि पांडव और काैरवों में लड़ाई है। जीत हमेशा धर्म और विश्वास की होती है। आप लोगों का साथ इसी तरह प्रधानमंत्री को मिलता रहे।

सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि आज भारत का नाम विदेशों में आदर से लिया जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: Bihar News: योगा टीचर ने छात्रा के साथ की गंदी हरकत, पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Chirag Paswan: 'मैं अपने पापा की कसम खाता हूं...', PM Modi के सामने चिराग पासवान का बड़ा एलान