Move to Jagran APP

Bihar Train News : पटना आने-जाने वाली दो ट्रेनों का समय बदला; अब आधा घंटा पहले पहुंचने से यात्रियों को होगी सहूलियत

Bihar Train News बिहार में दो इंटरसिटी एक्सप्रेस का समय बदला गया है। पटना जंक्शन आने और जाने वाली ये दोनों ट्रेनें जमालपुर जंक्शन के रास्ते भागलपुर से दानापुर और साहिबगंज-दानापुर के बीच चलती हैं। इनका समय बदलने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। यात्री राजधानी पटना 25 से 30 मिनट पहले पहुंचेंगे। पूर्व मध्य रेल ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Yogesh SahuThu, 14 Dec 2023 02:40 PM (IST)
Bihar Train News : पटना आने-जाने वाली दो ट्रेनों का समय बदला; अब आधा घंटा पहले पहुंचने से यात्रियों को होगी सहूलियत
Bihar Train News : पटना आने-जाने वाली दो ट्रेनों का समय बदला

जागरण संवाददाता, मुंगेर। जमालपुर जंक्शन के रास्ते भागलपुर से दानापुर और साहिबगंज-दानापुर के बीच चल रही दो इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है।

दोनों ट्रेनों से सफर करने वाले यात्री राजधानी पटना 25 से 30 मिनट पहले पहुंचेंगे। पूर्व मध्य रेल की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 13401 अप भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी की नई समय सारिणी 18 दिसंबर से लागू होगी।

पटना जंक्शन पहुंचने का समय

ट्रेन संख्या 13235 अप साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी 25 दिसंबर से अप मार्ग में नए समय पर पटना जंक्शन पहुंचेगी। दरअसल, भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी वर्तमान में पटना जंक्शन 11.25 बजे दिन में पहुंचती है।

दानापुर पहुंचते-पहुंचते 12.35 बज जाते हैं। इस कारण यात्रियों की कनेक्टिंग ट्रेनें भी पटना से अक्सर छूट जाती थीं। रेलवे ने किऊल-पटना के बीच इसकी रफ्तार भी बढ़ा दी है।

नई समय सारिणी के मुताबिक 18 दिसंबर से भागलपुर-दानपुर इंटरसिटी 11 बजे पटना पहुंचेगी और 10 मिनट बाद दानापुर के लिए चलेगी। दानापुर स्टेशन पर ट्रेन 18 दिसंबर से 12.35 की जगह 12.15 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह 25 दिसंबर से साबिगंज इंटरसिटी पटना जंक्शन रात 10.30 की जगह 10 बजे पहुंचेगी। यहां से पांच मिनट बाद दानापुर के लिए चलेगी।

बता दें कि भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर से पटना जाने के लिए भागलपुर-दानापरु इंटरसिटी ही सुबह की पहली ट्रेन है। यह यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन है।

इसी तरह दोपहर बाद भागलपुर से शाम चार बजे के बाद साहिबगंज-दानापुर ही एक मात्र ट्रेन पटना जंक्शन के लिए है। पटना जाने के लिए भागलपुर और जमालपुर से सात घंटे बाद सीधा फरक्का एक्सप्रेस है।

डाउन मार्ग में पहले का समय

दोनों इंटरसिटी का डाउन मार्ग में समय का बदलाव नहीं किया गया है। दोनों ट्रेनें अपने पुराने निर्धारित समय पर ही दानापुर से चलेंगी। ट्रेन संख्या 13402 डाउन दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी का चलने का समय शाम 4.20 बजे है।

पटना जंक्शन से यह ट्रेन शाम 4.45 बजे चलती है। इसी तरह ट्रेन संख्या 13236 दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी दानापुर से सुबह सुबह 5.25 बजे चलती है। पटना जंक्शन से 5.55 बजे साहिबगंज के लिए प्रस्थान करती है।

यह भी पढ़ें

'संसद की सुरक्षा में चूक... ये संदेश ठीक नहीं', Chirag Paswan ने उठाया सवाल, PM Modi के लिए जताई चिंता

Bihar News : साधु यादव की बेटी बनी दुल्हन; BJP सांसद तो दिखे पर लालू परिवार नहीं पहुंचा मामा के घर, देखिए Photos