विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर के तारापुर में तीसरी आंख अब सफाई व विकास कार्यों पर भी रखेगी नजर, 150 से अधिक कैमरों से होगी निगरानी

Published: Sat, 28 Nov 2026 07:53 PM (GMT+05:30)

तारापुर, मुंगेर में 150 से अधिक सरकारी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो शहर की सुरक्षा, साफ-सफाई और विकास कार्यों की निगरानी करेंगे। नगर पंचायत, अनुमंडल कार्यालय और थाना क्षेत्रों में लगे इन कैमरों में से 90% चालू स्थिति में हैं, जिससे गतिविधियों पर नजर रखना आसान हो गया है।

नगर पंचायत कार्यालय में लगा मानिटर सौ: नगर पंचायत

नगर पंचायत कार्यालय में लगा मानिटर सौ: नगर पंचायत

HighLights

  1. तारापुर में 150 से अधिक सरकारी सीसीटीवी कैमरे स्थापित।

  2. सुरक्षा, साफ-सफाई और विकास कार्यों पर रखी जाएगी नजर।

  3. 90% कैमरे चालू, तकनीकी खराबी पर होता है सुधार।

संवाद सहयोगी, तारापुर (मुंगेर)। शहर की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर साफ-सफाई और विकास कार्यों की निगरानी तक, मुंगेर जिले का तारापुर अब तीसरी आंख के पहरे में है। नगर पंचायत से लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर और थाना क्षेत्र तक 150 से अधिक सरकारी सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।

इसके अलावा नगर पंचायत की ओर से भी प्रमुख चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में कैमरे लगाए गए हैं, जिससे शहर की गतिविधियों पर एक क्लिक में नजर रखना आसान हो गया है।

नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 100 स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, बाजार क्षेत्र में डेढ़ दर्जन से अधिक कैमरों के माध्यम से दुकानों, प्रमुख सड़कों और भीड़भाड़ वाले स्थानों की निगरानी की जा रही है।

इसके अतिरिक्त अनुमंडल कार्यालय परिसर, आवासीय परिसर और थाना क्षेत्र में लगे कैमरे प्रशासनिक गतिविधियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहायक हैं।

90 प्रतिशत कैमरे चालू, तकनीकी खराबी पर होता है सुधार

जानकारी के अनुसार, शहर में लगाए गए कैमरों में लगभग 90 प्रतिशत कैमरे चालू स्थिति में हैं। वहीं, करीब 10 प्रतिशत कैमरे तकनीकी खराबी या बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण कभी-कभी काम करना बंद कर देते हैं। ऐसे मामलों में तकनीकी कर्मियों की मदद से खराब कैमरों को पुनः चालू कराया जाता है।

यह भी पढ़ें- मुंगेर के धरहरा में पांच साल से जलजमाव, सिर्फ आश्वासन मिलने का आरोप, शादी-ब्याह से लेकर बीमारी तक बनी मुसीबत

"कैमरे लगाने का उद्देश्य केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना नहीं है। इनके माध्यम से साफ-सफाई, विकास कार्यों की प्रगति और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। कैमरों के नेटवर्क से सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ी है। सभी कैमरों को नियमित रूप से चालू रखना और तकनीकी खराबी का त्वरित समाधान किया जाएगा।"

-

— नीलम देवी, मुख्य पार्षद, नगर पंचायत, तारापुर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।