विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके पिता, मुंगेर सड़क हादसे के 4 घंटे बाद घर से उठी दो अर्थियां

Published: Fri, 27 Nov 2026 07:33 PM (IST)

मुंगेर में श्रीकृष्ण सेतु पर एक भीषण सड़क हादसे में बेटे आकाश कुमार की मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता अमरेंद्र कुमार को सदमा लगा और चार घंटे बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मुंगेर सड़क हादसे के 4 घंटे बाद घर से उठी दो अर्थियां (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

मुंगेर सड़क हादसे के 4 घंटे बाद घर से उठी दो अर्थियां (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. मुंगेर में श्रीकृष्ण सेतु पर भीषण सड़क हादसा हुआ।

  2. कार-बस टक्कर में बेटे आकाश कुमार की मौके पर मौत।

  3. बेटे की खबर सुनकर पिता अमरेंद्र कुमार ने दम तोड़ा।

संवाद सहयोगी, मुंगेर। एक सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को ऐसा जख्म दिया, जिससे उबरना अब आसान नहीं होगा। श्रीकृष्ण सेतु पर शुक्रवार को कार और बारातियों से भरी बस की आमने-सामने भिड़ंत में बेटे आकाश कुमार की मौत हो गई। 

बेटे की मौत की खबर मिलने के महज चार घंटे बाद पिता अमरेंद्र कुमार ने भी दम तोड़ दिया। मोबाइल पर बेटे की मौत की खबर देखते ही वह सदमे में आ गए। एक ही दिन परिवार की दो पीढ़ियों की मौत से स्वजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 

बारातियों से भरी बस से कार की सीधी टक्कर

दरअसल वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र के गुरामिहा निवासी अमरेंद्र कुमार अपने पुत्र आकाश के साथ कार से भागलपुर कोर्ट के काम से जा रहे थे। इसी दौरान श्रीकृष्ण सेतु पर सामने से आ रही बारातियों से भरी बस से कार की सीधी टक्कर हो गई। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इंजन तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस सवार करीब 10 लोग भी जख्मी हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

एयरबैग खुला या नहीं, सीसीटीवी से खुलेगा राज

हादसे के बाद कार का एयरबैग खुलने और चालक के सीट बेल्ट लगाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सेतु पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से दुर्घटना के समय की स्थिति स्पष्ट हो सकती है। अदालत के काम से शुरू हुआ सफर परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दर्द बन गया। पहले बेटे और फिर पिता की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा है।

यह भी पढ़ें- प्यार साबित करने को आंखों में डलवाया दूध, फिर भागा प्रेमी, मुंगेर के बबुआ घाट पर महिला ने गंगा में लगाई छलांग


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।