JNU से PhD और फिर छोड़ दी लेक्चरर की नौकरी! मुंगेर के राकेश रंजन ने BPSC में लहराया परचम, बने सांख्यिकी अधिकारी
मुंगेर के मंझगांय गांव के राकेश कुमार रंजन ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी का पद हासिल किया है। जेएनयू से पीएचडी और लेक्चरर की नौकरी छोड़कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया, जिससे उनके गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।
-1795773677914_m.webp)
मुंगेर के राकेश रंजन ने BPSC में लहराया परचम (सौ. जागरण)
HighLights
राकेश रंजन ने BPSC परीक्षा में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी पद पाया।
JNU से PhD और लेक्चरर की नौकरी छोड़कर तैयारी की।
उनकी सफलता से गांव और परिवार में खुशी का माहौल।
संवाद सहयोगी, हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। हौसले और मेहनत के दम पर मंझगांय गांव के राकेश कुमार रंजन ने सफलता की नई इबारत लिखी है। बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल होकर उन्होंने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह सहायक निदेशक का पद हासिल किया है।
उनकी उपलब्धि से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। राकेश की शैक्षणिक यात्रा भी प्रेरणादायक रही है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक, पुणे विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर, तिरुवनंतपुरम से एमफिल और जेएनयू से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। वे बीआरएम कॉलेज में अर्थशास्त्र के व्याख्याता भी रह चुके हैं।
नौकरी छोड़कर तैयारी शुरू की
सिविल सेवा में जाने के जुनून में उन्होंने नौकरी छोड़कर तैयारी शुरू की और आखिरकार मुकाम हासिल किया। उनके पिता पुष्प कुमार सेवानिवृत्त शिक्षक और मां किरण कुमारी शिक्षिका हैं। दादा दिवंगत जनार्दन प्रसाद सिंह पंचायत के मुखिया रह चुके थे।
सफलता पर मुखिया संगीता कुमारी यादव, विभाष यादव, प्रभाकर यादव, विष्णुदेव प्रसाद सिंह सहित कई लोगों ने बधाई दी। ग्रामीणों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
यह भी पढ़ें- मुंगेर में बहुमंजिला भवनों का सपना, खासमहाल की शर्तों में उलझा, 16,500 संपत्तियों में महज 7 का नवीकरण