Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Munger News: 16 दिन के अंदर पुलिस पर तीसरा अटैक, 4 सिपाही जख्मी; 40-50 अज्ञात पर केस दर्ज

    मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में लूट के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में दो महिला सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया और 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 25 लोगों को नामजद और 40-50 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

    By Haider Ali Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 30 Mar 2025 10:51 PM (IST)
    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    संवाद सहयोगी, मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में बरियारपुर थाना क्षेत्र के सोती पुल पड़िया गांव में शनिवार की रात लूटपाट का आरोपित देवराज कुमार उर्फ देबू को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तारी के बाद परिवार वालों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। जाम हटाने गई पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें दो महिला सहित चार पुलिस कर्मी जख्मी हो गए।

    उन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पत्थरबाजी कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज किया। पुलिस ने इस संबंध में थाना में मामला दर्ज कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला

    • थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि सोती पुल गांव के स्व. धनंजय यादव के पुत्र देवराज उर्फ देबु एक मामले में आरोपित है। बरियारपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
    • इसके बाद आरोपित के स्वजन ने सड़क जाम कर दिया। जाम हटाने पहुंची पुलिस पर महिलाएं व पुरुषों ने अभद्र व्यवहार करते हुए पथराव कर दिया।

    पुलिस टीम पर भी लोगों ने लगाया आरोप

    इधर, स्वजन संजय यादव ने पुलिस पर बल पूर्वक महिलाओं, बच्चों तथा पुरुष सदस्यों के साथ मारपीट और घर में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि शनिवार की रात बरियारपुर थाने की पुलिस ने पड़िया गांव में छापामारी कर वारंटी देवराज कुमार उर्फ देबू को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई।

    इसी दौरान सूचना मिली कि बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग को स्वजन और ग्रामीणों ने जाम कर दिया है। सूचना पर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ पहुंचे।

    जाम कर रहे लोगों समझा-बुझा कर जाम हटाने का प्रयास कर रहे थे, तो भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर सभी ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें महिला पुलिसकर्मी कंचन कुमारी का सिर फट गया।

    वहीं, महिला सिपाही केशरी कुमार, सिपाही विनोद कुमार व नवोद कुमार जख्मी हो गए। इस मामले में सारिका कुमारी, रीना देवी, जुली राज, निलू कुमारी, निकिता कुमारी, निखिल कुमार, कुमोद कमार, पवन कुमार, धनराज कुमार व रितिक राज को गिरफ्तार किया गया है।

    हमला को लेकर बरियारपुर थाना में पुलिस के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें 25 लोगों को नामजद और 40-50 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

    गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया। बता दें कि जिले में 16 दिनों के दौरान पुलिस टीम पर तीसरी बार हमला है। इस हमले में एक एएसआइ की जान चली गई और आठ पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे।

    यह भी पढ़ें-

    पुलिस पर हमला करने वालों पर होगी सख्ती, लिस्ट तैयार कर गिरफ्तारी; 15 दिन में चार्जशीट भी पेश होगी

    Bihar News: बिहार में ये हो क्या रहा? ASI के बाद 112 की टीम पर हमला, जवान का फटा सिर