विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर की सेहत को मिलेगी नई रफ्तार: PM मोदी करेंगे 6 नए स्वास्थ्य भवनों का उद्घाटन, एक छत के नीचे होगा इलाज

Published: Fri, 20 Nov 2026 05:34 PM (IST)

Munger Health Infrastructure PM Narendra Modi Inauguration प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंगेर में दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और चार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों सहित छह नए स्वास्थ्य भवनों का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इन नवनिर्मित सुविधाओं से स्थानीय मरीजों को बेहतर इलाज और सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी, जिससे उन्हें दूर भटकना नहीं पड़ेगा।

Munger Health Infrastructure PM Narendra Modi Inauguration मुंगेर की स्वास्थ्य व्यवस्था को कल मिलेगी बड़ी सौगात

Munger Health Infrastructure PM Narendra Modi Inauguration मुंगेर की स्वास्थ्य व्यवस्था को कल मिलेगी बड़ी सौगात

HighLights

  1. पीएम मोदी मुंगेर में 6 नए स्वास्थ्य भवन करेंगे उद्घाटित।

  2. दो सीएचसी और चार आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल हैं।

  3. स्थानीय मरीजों को एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं।

संवाद सहयोगी, मुंगेर। Munger Health Infrastructure PM Narendra Modi Inauguration : जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को कल यानी शनिवार को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से मुंगेर के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और चार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. राजू ने सदर प्रखंड के नए सीएचसी भवन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

5.75 करोड़ से सदर और 7.69 करोड़ से तैयार हुआ जमालपुर सीएचसी भवन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बिहार चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) ने सदर प्रखंड में 5.75 करोड़ रुपये की लागत से सीएचसी का नया भवन बनाया है, जबकि जमालपुर सीएचसी का निर्माण 7.69 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ है।

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए धरहरा प्रखंड के माताडीह और लडैयाटांड, बरियारपुर के करहरिया दक्षिण तथा सदर प्रखंड के शीतलपुर में 75-75 लाख रुपये की लागत से चार आयुष्मान आरोग्य मंदिर के भवन तैयार किए गए हैं।

प्रखंड में ही होगा बेहतर इलाज, एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

इन नवनिर्मित भवनों के चालू होने से सदर और जमालपुर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के मरीजों को अब इलाज के लिए जिला मुख्यालय या बाहर दूर नहीं भटकना पड़ेगा। दोनों नए सीएचसी में 30-30 बेड की आधुनिक व्यवस्था होगी। यहां ओपीडी, इमरजेंसी, पैथोलॉजी जांच, एक्स-रे और टीकाकरण सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. राजू के साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) फैजान आलम अशरफी भी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

यह भी पढ़ें- अटलजी के सपनों का बिहार गढ़ेंगे PM नरेन्‍द्र मोदी: 'नीतीश सेतु' के लोकार्पण के साथ भागलपुर से नवगछिया तक कई सौगात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।