विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर में युवक की हत्या कर झाड़ी में फेंका शव, सफियासराय के पास मिला मोबाइल, कहीं और वारदात किए जाने की आशंका

Published: Sat, 28 Nov 2026 09:38 AM (IST)

मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक सुमित सिंह का शव झाड़ी में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है, और मामले की जांच जारी है।

मुंगेर में घटनास्थल के पास जांच करती पुलिस और जुटी लोगों की भीड़

मुंगेर में घटनास्थल के पास जांच करती पुलिस और जुटी लोगों की भीड़

HighLights

  1. मुंगेर में 32 वर्षीय युवक सुमित सिंह का शव मिला।

  2. धारदार हथियार और पत्थर से हत्या की आशंका जताई जा रही।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी।

संवाद सहयोगी, मुंगेर। मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति के समीप शनिवार को झाड़ी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दौलतपुर निवासी मनोज सिंह के पुत्र सुमित सिंह (32) के रूप में की गई है।

युवक की हत्या कहीं दूसरी जगह किए जाने और शव को झाड़ी में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

स्वजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सुमित घर से निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कॉल किसी दूसरे व्यक्ति ने उठाया। फोन उठाने वाले ने बताया कि उसे सफियासराय के पास मोबाइल गिरा हुआ मिला है। इसके बाद परिवार वालों की चिंता और अधिक बढ़ गई।

रातभर तलाश, सफियासराय थाना पहुंचने पर मिली जानकारी

मोबाइल मिलने की सूचना के बाद स्वजन रातभर सुमित की तलाश में जुटे रहे। इसी बीच डायल 112 पर झाड़ी में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सुमित को खोजते हुए जब स्वजन सफियासराय थाना पहुंचे, तो वहां पुलिस ने झाड़ी में शव मिलने की जानकारी दी।

इसके बाद परिवार वालों ने शव की पहचान सुमित के रूप में की। शव की पहचान होते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि सुमित की शादी महज एक साल पहले हुई थी। उसकी मौत से पत्नी और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

धारदार हथियार और पत्थर से वार के निशान, जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की हत्या धारदार हथियार और पत्थर से मारकर किए जाने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आखिर सुमित की हत्या किसने और क्यों की, तथा वारदात कहां अंजाम दी गई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- वीआईपी एस्कॉर्ट ड्यूटी के दौरान फोरलेन पर पलटा पुलिस वाहन, दो महिला जवान समेत चार पुलिसकर्मी घायल, मचा हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।