मुंगेर में महिला की गला रेतकर हत्या: धान के खेत से मिला शव, प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच में जुटी पुलिस
मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव में एक महिला नीलू कुमारी का गला रेता शव धान के खेत से बरामद हुआ है।

मुंगेर में महिला की गला रेतकर हत्या। (फाइल फोटो)
HighLights
असरगंज के सजुआ गांव में महिला का शव मिला।
नीलू कुमारी की गला रेतकर हत्या की गई।
पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच कर रही है।
संवाद सहयोगी, असरगंज (मुंगेर)। असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव स्थित रविदास टोला के समीप शनिवार को धान के खेत से महिला का गला रेता शव बरामद हुआ।
शव की पहचान उदय कुमार दास की पत्नी नीलू कुमारी (30) के रूप में हुई है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि, हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ कुमार देवेंद्र और थानाध्यक्ष विपुल कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे।
पुलिस ने ग्रामीणों और स्वजन से पूछताछ की। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया।
हरियाणा में मजदूरी करता है पति
पति हरियाणा में मजदूरी करता हैं। शनिवार सुबह दिल्ली से घर लौटने पर उन्हें पत्नी की हत्या की जानकारी मिली। तीन छोटे बच्चे हैं।
पति ने भागलपुर के तिलकपुर निवासी अंकेश कुमार पर हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि उक्त युवक से पत्नी की फोन पर बातचीत होती थी।
युवक का ननिहाल भी सजुआ गांव में है। एसडीपीओ ने बताया कि सुबह 10 बजे के बाद घटना की सूचना मिली। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है।
पूछताछ में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस इस पहलू सहित अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। एफएसएल टीम की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें- सत्याग्रह एक्सप्रेस के AC कोच में महिला से छेड़खानी, RPF ने नरकटियागंज जंक्शन पर 4 मनचलों को दबोचा