विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्यार साबित करने को आंखों में डलवाया दूध, फिर तड़पता छोड़ भाग गया प्रेमी; महिला ने गंगा में लगाई छलांग

Published: Sun, 29 Nov 2026 02:02 AM (IST)

प्रेमी की बेरुखी और कर्ज के बोझ से परेशान एक महिला ने मुंगेर में गंगा में छलांग लगा दी, जिसे स्थानीय लोगों ने बचा लिया। महिला ने बताया कि प्रेमी ने प्यार साबित करने के लिए उसकी आंखों में दूध डलवाया और फिर उसे बेसहारा छोड़ दिया।

अस्पताल में भर्ती हुई प्रेमिका। जागरण

अस्पताल में भर्ती हुई प्रेमिका। जागरण

HighLights

  1. प्रेमी ने प्यार साबित करने को आंखों में दूध डलवाया।

  2. प्रेमी महिला को बेसहारा छोड़कर दिल्ली भाग गया।

  3. कर्ज और बेरुखी से परेशान महिला ने गंगा में छलांग लगाई।

संवाद सहयोगी, मुंगेर। प्यार, शादी और साथ जीने-मरने की कसमें... लेकिन पहली पत्नी के सामने आते ही कथित प्रेम कहानी का ऐसा अंत हुआ कि महिला जिंदगी से हारने लगी।

प्रेमी की बेरुखी और कर्ज के बोझ से परेशान महिला ने शुक्रवार को बबुआ घाट पर गंगा में छलांग लगा दी। घाट पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे डूबने से बचा लिया।

मुजफ्फरपुर जिले के चकिया गांव निवासी भाग्यलक्ष्मी को डायल 112 की टीम ने सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां महिला ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।

महिला के अनुसार, करीब छह माह पहले फरीदाबाद में उसकी मुलाकात हवेली खड़गपुर के रमनकाबाद निवासी छोटू मंडल से हुई थी।

उसने खुद को पत्नी से अलग बताया था। दोनों ने अपनी-अपनी पारिवारिक स्थिति साझा की और नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद मंदिर में शादी कर साथ रहने लगे।

इंटरनेट मीडिया की तस्वीर से खुला राज

महिला ने शादी की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट की तो छोटू की पहली पत्नी को इसकी जानकारी हो गई। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि छोटू उसे दिल्ली में छोड़कर मुंगेर आ गया।

बाद में उसे भी बुलाकर जमालपुर में किराये के मकान में रखा। भाग्यलक्ष्मी का आरोप है कि गुरुवार को छोटू पहली पत्नी से मिलाने के बहाने उसे बरियारपुर स्टेशन ले गया। वहां प्रेम साबित करने के लिए आंखों में दूध डालने की चुनौती दी।

ऐसा करने पर उसकी आंखों में तेज जलन और दर्द होने लगा। इसके बाद छोटू उसे छोड़कर दिल्ली चला गया। महिला का आरोप है कि उसके नाम पर एक लाख रुपये से अधिक कर्ज भी लिया गया है। कर्जदारों के डर और प्रेमी की बेरुखी से परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।

यह भी पढ़ें- चिकित्सक को बुलाने की गुहार, फिर मौत, मुजफ्फरपुर के SKMCH में माचिस लेकर पहुंचे स्वजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।