विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर में फिर शुरू होगा पत्थर उत्खनन: पटना की टीम ने 5 पहाड़ों का किया ड्रोन सर्वे, नीलामी की प्रक्रिया समझ लें

Published: Tue, 17 Nov 2026 11:52 PM (IST)

Munger Stone Mining : मुंगेर में 16 साल से बंद पड़े पत्थर उद्योग को फिर से शुरू करने के लिए ...और पढ़ें

Munger Stone Mining : मुंगेर में 16 साल से बंद पत्थर उद्योग को फिर से शुरू करने की कवायद तेज

Munger Stone Mining : मुंगेर में 16 साल से बंद पत्थर उद्योग को फिर से शुरू करने की कवायद तेज

HighLights

  1. मुंगेर में 16 साल बाद पत्थर उद्योग फिर से शुरू होने की तैयारी।

  2. पटना की विशेषज्ञ टीम ने पांच पहाड़ों का ड्रोन सर्वे किया।

  3. सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पहाड़ों की नीलामी प्रक्रिया होगी शुरू।

संवाद सहयोगी, मुंगेर। Munger Stone Mining : जिले में बीते 16 साल से बंद पड़े पत्थर उद्योग को एक बार फिर से शीघ्र आरंभ करने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। वन्य आश्रयणी क्षेत्र से बाहर किए गए पांच पहाड़ों से पत्थर उत्खनन शुरू करने के लिए प्रशासन की ओर से ड्रोन सर्वेक्षण कराया जा रहा है।

मंगलवार को पटना से पहुंची दो सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने वन क्षेत्र से बाहर हुए पांचों पहाड़ों का ड्रोन से सर्वे किया। बुधवार को भी टीम द्वारा शेष हिस्से का ड्रोन सर्वे किया जाएगा।

2 दिन बाद सौंपी जाएगी रिपोर्ट, फिर शुरू होगी नीलामी प्रक्रिया

जिला खनन पदाधिकारी गोपाल कुमार सिंह ने बताया कि पटना से आई दो सदस्यीय टीम ने वन क्षेत्र से बाहर हुए पहाड़ों का ड्रोन सर्वे किया है। बुधवार को भी सर्वे कार्य जारी रहेगा। ड्रोन सर्वेक्षण पूरा होने के दो दिन बाद टीम द्वारा विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर समर्पित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ड्रोन सर्वे के माध्यम से पहाड़ों की लंबाई, चौड़ाई और वहां उपलब्ध पत्थर की मात्रा का सटीक भौगोलिक आकलन किया गया है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि किस पहाड़ में कितना पत्थर उपलब्ध है और कितना उत्खनन किया जा सकता है। इसी रिपोर्ट के आधार पर खनन योग्य पत्थर की मात्रा और नीलामी की राशि निर्धारित की जाएगी, जिसके तुरंत बाद पहाड़ों की नीलामी की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।

इन पांच स्टोन ब्लॉक का किया जा रहा ड्रोन सर्वे

मुंगेर में बंद पड़े पत्थर उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर और खनन सचिव अवनीश कुमार के विशेष आग्रह पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने पहाड़ों का पुनर्सर्वेक्षण कराते हुए पांच पहाड़ों को वन्य आश्रयणी क्षेत्र से बाहर किया था।

अब वन क्षेत्र से मुक्त हुए शंकरपुर स्टोन ब्लॉक, बाकरपुर स्टोन ब्लॉक, सिकंदरपुर स्टोन ब्लॉक, शीतलपुर स्टोन ब्लॉक और नौवागढ़ी स्टोन ब्लॉक का ड्रोन सर्वे पटना की दो सदस्यीय टीम द्वारा किया जा रहा है। इस पहल से जिले में न केवल राजस्व बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

यह भी पढ़ें- मुंगेर में 16 वर्ष बाद फिर शुरू होगा पत्थर उत्खनन, भीमबांध आश्रयणी से 5 स्टोन ब्लॉक बाहर; ₹20 करोड़ राजस्व व रोजगार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।