मुंगेर पुलिस का कारनामा! पहले पकड़ी शराब, फिर हुआ सौदा, केस का जिक्र तक नहीं कप्तान का एक्शन, नपे दो दारोगा
Munger Police Liquor Boat Viral Video Two Sub Inspectors Suspended SP Action: मुंगेर में अवैध महुआ शराब छापेमारी के बाद ...और पढ़ें

Munger Police Liquor Boat Viral Video Two Sub Inspectors Suspended SP Action: मुंगेर पुलिस लाइन परिसर और मुफस्सिल थाना, जहां सीताचरण दियारा शराबकांड में दो दारोगा को निलंबित किया गया है:
HighLights
अवैध महुआ शराब छापेमारी में दो दारोगा निलंबित हुए।
शराब बरामदगी के बाद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
वायरल वीडियो से पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठे।
संवाद सहयोगी, मुंगेर। Munger Police Liquor Boat Viral Video Two Sub Inspectors Suspended SP Action:मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार सीताचरण दियारा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ की गई छापेमारी अब मुंगेर पुलिस महकमे के लिए ही गले की फांस बन गई है। शराब बरामद करने के बावजूद लगभग एक सप्ताह तक प्राथमिकी दर्ज न करने और जब्त शराब को नाव से थाना लाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों में खलबली मच गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) सैयद इमरान मसूद ने प्रारंभिक जांच कराई, जिसमें छापेमारी दल में शामिल दो सब-इंस्पेक्टरों का आचरण संदिग्ध पाया गया। एसपी के निर्देश पर दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सीताचरण दियारा में 18 सितंबर को हुई शराब छापेमारी में घालमेल उजागर
शराब लदी नाव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद SP सैयद इमरान मसूद ने लिया सख्त संज्ञान
जांच में संदिग्ध आचरण मिलने पर दारोगा राजेश शर्मा और दारोगा मु. नुरैन अंसारी तत्काल प्रभाव से निलंबित
मुफस्सिल थानाध्यक्ष की भूमिका भी सवालों के घेरे में; एसपी ने मुख्यालय डीएसपी को विस्तृत जांच का दिया जिम्मा
निलंबित होने वाले पुलिस अधिकारियों में मुफस्सिल थाना में पदस्थापित दारोगा राजेश शर्मा और दारोगा मोहम्मद नुरैन अंसारी शामिल हैं। दोनों को सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित करते हुए लाइन हाजिर किया गया है।
18 सितंबर को हुई थी दियारा में रेड, वीडियो वायरल होने से खुला मामला
जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर को पुलिस टीम ने सीताचरण दियारा में अवैध रूप से तैयार की जा रही देशी महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान शराब बरामद कर उसे नाव के माध्यम से नदी पार कराकर थाना लाया गया था। इसके बाद मामले में तत्काल केस दर्ज न कर लीपापोती की कोशिश की जाने लगी।
इसी बीच किसी ने नाव से शराब ढोने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में खाकी वर्दी और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी प्लास्टिक के बोरे में रखी शराब नाव पर लादते साफ दिख रहे थे। वीडियो एसपी तक पहुंचते ही हड़कंप मच गया।
स्थान बदलकर FIR दर्ज करने का आरोप, थानाध्यक्ष की भूमिका पर भी जांच
अंचल पुलिस निरीक्षक की शुरुआती रिपोर्ट में दोनों दारोगा का आचरण संदिग्ध पाए जाने के बाद निलंबन की गाज गिरी। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।
छापेमारी के दौरान चौकीदार ने पहचान की थी कि मौके से तीन तस्कर भागे हैं, इसके बावजूद घटनास्थल बदलकर केस दर्ज करने और कागजी हेरफेर के आरोप लग रहे हैं। एसपी ने पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत पड़ताल का जिम्मा पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) को सौंपा है। डीएसपी की रिपोर्ट आने के बाद थानाध्यक्ष पर भी आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
यह भी पढ़ें- मुंगेर पुलिस व ITC की रेड : नामी ब्रांड की नकली सिगरेट बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश, 10 लाख के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़; 85 लाख कैश बरामद
यह भी पढ़ें- मुंगेर पुलिस ने पकड़ा गिट्टी लदा हाइवा, अंदर निकली 513 कार्टून अवैध शराब; अरुणाचल से आई खेप
