मुंगेर में एसपी का बड़ा एक्शन, अमरेश को धरहरा, राहुल को बरियारपुर और सोनू कुमार को हरिणमार की कमान, दो लाइन हाजिर
मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने जिले की कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। तीन ...और पढ़ें

अमरेश को धरहरा, राहुल को बरियारपुर और सोनू कुमार
HighLights
एसपी सैयद इमरान मसूद ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया।
धरहरा, बरियारपुर, हरिणमार थानों को मिले नए थानाध्यक्ष।
दो थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेजा गया।
संवाद सहयोगी, मुंगेर। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से मुंगेर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) सैयद इमरान मसूद ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महत्वपूर्ण थानों की कमान नए पुलिस पदाधिकारियों के हाथों में सौंपी है, जबकि लचर कार्यशैली या प्रशासनिक कारणों से दो थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी के इस अचानक फेरबदल से पूरे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
इन्हें मिली नए थानों की कमान
एसपी के निर्देशानुसार जारी आधिकारिक आदेश के तहत:
अमरेश कुमार को धरहरा थाना क्षेत्र का नया थानाध्यक्ष (SHO) बनाया गया है।
राहुल कुमार को बरियारपुर थाने की कमान सौंपी गई है।
सोनू कुमार को हरिणमार थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दो थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
दूसरी ओर, कानून-व्यवस्था और कार्यकुशलता की समीक्षा के बाद बरियारपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष संजय आर्यमान और हरिणमार के तत्कालीन थानाध्यक्ष अजय कुमार आजाद को उनके पदों से हटाते हुए पुलिस लाइन (पुलिस केंद्र) भेज दिया गया है। हरिणमार के पूर्व थानाध्यक्ष अजय कुमार आजाद को पुलिस केंद्र में अपना योगदान सुनिश्चित करने को कहा गया है।
24 घंटे के भीतर योगदान देने का सख्त निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने सभी नवपदस्थापित थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे बिना किसी विलंब के 24 घंटे के भीतर अपने-अपने नए थानों में पदभार ग्रहण करें और अपना योगदान प्रतिवेदन समर्पित करें। प्रशासनिक जानकारों का मानना है कि इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना और पुलिसिंग व्यवस्था को जनता के प्रति अधिक जवाबदेह बनाना है।