Move to Jagran APP

Munger News: जमालपुर रेल इंजन कारखाना को लेकर जरूरी खबर, अब श्रमिकों को 8 घंटे से अधिक करना होगा काम; टाइम टेबल जारी

Munger News मुंगेर के जमालपुर इंजन कारखाना में वर्षो से चल रही 45 घंटों की साप्ताहिक ड्यूटी अब खत्म गई है। शनिवार यानि दो मई से रेल इंजन कारखाना डीजल शेड कर्मचारियों को प्रतिदिन 8.36 घंटे काम करना होगा। उन्हें अब सप्ताह में 48 घंटे ड्यूटी बजानी पड़ेगी। वहीं शनिवार को पांच घंटों की होगी। डिप्टी सीपीओ बीके राय ने नोटिस जारी कर दिया है।

By Rajnish Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Wed, 01 May 2024 02:17 PM (IST)
Munger News: जमालपुर रेल इंजन कारखाना को लेकर जरूरी खबर, अब श्रमिकों को 8 घंटे से अधिक करना होगा काम; टाइम टेबल जारी
जमालपुर रेल इंजन कारखाना में काम का समय बदला (जागरण)

संवाद सहयोगी,जागरण.जमालपुर(मुंगेर)। वर्षो से चल रही 45 घंटों की साप्ताहिक ड्यूटी अब खत्म गई है। शनिवार यानि दो मई से रेल इंजन कारखाना, डीजल शेड कर्मचारियों को प्रतिदिन 8.36 घंटे काम करना होगा। उन्हें अब सप्ताह में 48 घंटे ड्यूटी बजानी पड़ेगी। वहीं शनिवार को पांच घंटों की होगी। डिप्टी सीपीओ बीके राय ने नोटिस जारी कर दिया है। इस फरमान से रेलकर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को रेल प्रशासन ने टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। 

तीन शिफ्टों में बांटी गई ड्यूटी

ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की कोताही न बरती जा सके। इसे लेकर तीन शिफ्टों का टाइम टेबल जारी किया गया है। प्रत्येक दिन 8 घंटे 36 मिनट की ड्यूटी को सोमवार से शुक्रवार तक मार्निंग शिफ्ट में सुबह सात से 11.36 बजे तक तथा द्वितीय हाफ दोपहर 12.36 से 4.36 तक ड्यूटी होगी। वहीं भोजन अवकाश का समय 11.36 से 12.36 होगी।

8.36 घंटे की होगी ड्यूटी

इस तरह 8 .36 मिनट की ड्यूटी पूरी होगी। शनिवार को सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक पांच घंटों की ड्यूटी होगी। दूसरा स्टैंगर शिफ्ट में सोमवार से शनिवार तक प्रथम हाफ टाइम सुबह 11.30 से शाम चार बजे और दूसरा शिफ्ट दोपहर 1.30 से शाम 5.30 बजे तक, तथा द्वितीय हाफ टाइम प्रथम शिफ्ट शाम चार से रात आठ बजे तथा दूसरा शिफ्ट शाम छह से रात 10 बजे तक ड्यूटी होगी।

तीसरी नाइट ड्यूटी में सोमवार से शनिवार तक प्रथम शिफ्ट शाम 7.30 से रात 11.30 और द्वितीय शिफ्ट रात 12 से सुबह चार बजे तथा नाइट ड्यूटी की दूसरी शिफ्ट की प्रथम टाइम रात 10 से मध्यरात्रि दो बजे तथा द्वितीय हाफ टाइम सुबह 2.30 से 6.30 बजे तक ड्यूटी होगी। इस तरह तीनों शिफ्ट की डयूटी 48 घंटों की पूरी होगी।

यह भी पढ़ें

Pappu Yadav: अपने पुराने रूप में दिखे पप्पू यादव; वोटिंग के तुरंत बाद किया ये काम; लोगों ने की जमकर तारीफ

Nitish Kumar: तीसरे चरण से पहले नीतीश ने चल दी चाल, तेजस्वी की बढ़ेगी टेंशन? कार्यकर्ताओं को दे दिया ये आदेश