नप को सालाना 2.5 करोड़ का होल्डिग टैक्स देगी रेलवे
- नगर परिषद बोर्ड की बैठक में साफ सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ करने पर हुई चर्चा - लोक आस्थ
- नगर परिषद बोर्ड की बैठक में साफ सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ करने पर हुई चर्चा
- लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व एवं दीपावली जगमगाएगा शहर एवं घाट संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : नगर परिषद जमालपुर बोर्ड की साधारण बैठक मुख्य पार्षद पार्वती देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में छह महत्वपूर्ण बिदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह, उप मुख्य पार्षद वीणा देवी सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे। बोर्ड की बैठक में बीते माह हुई बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई। इस के बाद नप कार्यलय के रंग रोगन और मरम्मत पर विचार विमर्श के बाद प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, रेलवे के होल्डिग टैक्स पर भी बैठक में चर्चा की गई। मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी ने वार्ड पार्षदों से रेलवे के होल्डिग टैक्स बढ़ाने या कम करने पर उनका सुझाव मांगा गया। सभी वार्ड पार्षदों से आए सुझाव के बाद रेलवे से प्रति वर्ष 2.5 लाख रुपये होल्डिग टैक्स निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। मुख्य पार्षद ने कहा कि दीपावली और लोक आस्था के महापर्व को लेकर शहर में रोशनी की समुचित व्यवस्था की जाएगी। शहर और छठ घाट रोशनी से जगमग करे, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सभी वार्ड पार्षद भी इस कार्य में सहयोग करें। एक ओर जहां शहर की खराब पड़ी लाइट को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, प्रमुख छठ घाटों पर भी रोशनी के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। बैठक के अंत में मुख्य पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी और उप मुख्य पार्षद ने सभी वार्ड पार्षद और नप कर्मियों को दीपावली, काली पूजा एवं छठ की शुभकामना देते हुए उनके बीच उपहार बांटे। मौके पर वार्ड पार्षद आलोक कुमार, चित्रलेखा देवी, श्वेता सिन्हा, कुमुद देवी, कैलाश सिंह, अर्चना कुमारी, लता देवी, कुमारी मनीषा, उमेश राम, सत्यवती देवी, वीरेंद्र भुट्टो, सुदेश मंडल, रंजीत साह आदि मौजूद थे।