विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर जेल में छठमय माहौल: रंग-बिरंगी रोशनी से सजा परिसर, पांच महिलाओं समेत सात बंदी कर रहे सूर्य उपासना

Published: Sun, 15 Nov 2026 11:32 AM (IST)

Munger Mandal Kara Jail Chhath Puja मुंगेर मंडल कारा में सात बंदी (पांच महिलाएं, दो पुरुष) पूरी श्रद्धा और निष्ठा ...और पढ़ें

Munger Mandal Kara Jail Chhath Puja : छठ को लेकर सजा हुआ है मंडल कारा का मुख्‍य द्वार।

Munger Mandal Kara Jail Chhath Puja : छठ को लेकर सजा हुआ है मंडल कारा का मुख्‍य द्वार।

HighLights

  1. मुंगेर जेल में सात बंदी मना रहे हैं छठ महापर्व।

  2. जेल परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

  3. प्रशासन ने व्रतियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।

संवाद सहयोगी, जागरण, मुंगेर। Munger Mandal Kara Jail Chhath Puja जुर्म की दुनिया से दूर सलाखों के पीछे भी लोक आस्था का दीप जल रहा है। मुंगेर मंडल कारा में बंद सात बंदी महापर्व छठ को पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ मना रहे हैं। इनमें पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। जेल की ऊंची दीवारें भी छठी मइया के प्रति इनकी आस्था और विश्वास को रोक नहीं सकीं।

जीवन में सुधार और नई शुरुआत की जगी उम्मीद : जेल अधीक्षक

जेल अधीक्षक किरण निधि ने कहा कि लोक आस्था के इस महापर्व में हर किसी की भागीदारी होती है। मंडल कारा के सात बंदी छठ कर रहे हैं। उन्होंने कामना की कि छठी मइया सभी को सद्बुद्धि दें और नेक रास्ते पर चलने की प्रेरणा दें। सलाखों के पीछे छठ का यह अनुष्ठान आस्था के साथ-साथ बंदियों के जीवन में सुधार और एक नई शुरुआत की उम्मीद भी जगा रहा है।

Munger Jail Inmates Celebrate Chhath Puja with Devotion (1)

विधि-विधान से हुआ खरना, अन्य बंदियों में बंटा प्रसाद

चार दिवसीय छठ अनुष्ठान की शुरुआत नहाय-खाय से हुई थी। शनिवार को व्रती बंदियों ने पूरे विधि-विधान से खरना किया और प्रसाद तैयार कर जेल के अन्य बंदियों के बीच भी वितरित किया। व्रतियों की सुविधा और पूजा की पवित्रता बनाए रखने के लिए जेल अधीक्षक किरण निधि के निर्देश पर जेल प्रशासन ने पूजन सामग्री समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई हैं।

रंग-बिरंगी रोशनी से सजा जेल परिसर, तालाब में देंगे अर्घ्य

छठ महापर्व को लेकर मंडल कारा परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक झालरों से सजाया गया है, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। परिसर में लगातार छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंज रहे हैं। रविवार की शाम जेल परिसर में बने छोटे तालाब में सातों व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को और सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे।

यह भी पढ़ें- भागलपुर में छठ को लेकर 60 प्रमुख घाट और 20 अस्थायी स्थल तैयार: बरारी घाट पर बिछे कारपेट, चंपा नदी घाट भी तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।