विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर में बदला मौसम का मिजाज: सुबह-सुबह छाया घना कोहरा, सड़कों पर घटी विजिबिलिटी

Published: Thu, 19 Nov 2026 08:03 AM (GMT+05:30)

मुंगेर में मौसम बदलने के साथ ही सुबह घना कोहरा छा गया, जिससे शहर की रफ्तार धीमी पड़ गई और ...और पढ़ें

कोहरे की चादर में लिपटा मुंगेर (जागरण फोटो)

कोहरे की चादर में लिपटा मुंगेर (जागरण फोटो)

HighLights

  1. मुंगेर शहर सुबह घने कोहरे की चादर से ढका रहा।

  2. कम दृश्यता के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हुई।

  3. मौसम में बदलाव से ठंड बढ़ी, सर्दी का एहसास तेज हुआ।

संवाद सहयोगी, मुंगेर। मौसम में बदलाव के साथ ही मुंगेर (Munger Weather Update) में कोहरे का असर दिखने लगा है। गुरुवार की सुबह शहर और आसपास के इलाकों में धुंध की चादर छाई रही। सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के बीच हुई।

गंगा किनारे के इलाकों से लेकर शहरी सड़कों तक धुंध का असर नजर आया। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों को भी मौसम में बदलाव का एहसास हुआ। हालांकि, धूप निकलने के साथ धीरे-धीरे कोहरा छंटने की संभावना है।

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.49.34 AM

सड़क पर कोहरे की चादर। जागरण फोटो

सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता कम रहने से वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। खासकर दोपहिया और तेज रफ्तार वाहनों के चालकों को आगे का रास्ता देखने में परेशानी हुई।

शहर के प्रमुख मार्गों पर सुबह के समय वाहनों की रफ्तार भी सामान्य से धीमी रही। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास भी सुबह की हलचल पर मौसम का असर दिखा।

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.50.26 AM

बदलते मौसम ने बढ़ाई ठंड की आहट

नवंबर के तीसरे पखवाड़े में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ रहा है। लोग अब गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों और खुले स्थानों पर धुंध का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। मौसम में इस बदलाव को सर्दी के धीरे-धीरे दस्तक देने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बिहार के मौसम पर 'अकवान' का साया! ठंड और कोहरे के बीच पटना समेत 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।