विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गा पूजा पंडालों में आग से बचाव की जांच, मुंगेर में अग्निशमन टीम ने आयोजकों को दिए जरूरी निर्देश

Published: Wed, 14 Oct 2026 01:33 PM (IST)

मुंगेर के धरहरा में अग्निशमन दल ने दुर्गा पूजा पंडालों में आग से बचाव के लिए सघन निरीक्षण किया। टीम ...और पढ़ें

वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति घटवारी।

वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति घटवारी।

HighLights

  1. धरहरा अग्निशमन दल ने दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया।

  2. बिजली वायरिंग, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता की गहन जांच हुई।

  3. सुरक्षा मानकों के पालन और आपातकालीन हेल्पलाइन उपयोग के निर्देश।

संवाद सहयोगी, धरहरा (मुंगेर)। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और पंडालों में संभावित अगलगी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

इसी क्रम में धरहरा अग्निशमन दल की एक विशेष टीम ने घटवारी स्थित वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति घटवारी के पंडाल का पहुंचकर सघन निरीक्षण किया। टीम ने पंडाल में की गई बिजली की वायरिंग, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और आग से बचाव के लिए किए गए तमाम इंतजामों का जायजा लिया।

सुरक्षा मानकों की जांच और निर्देश

दरोगा सतीश कुमार के नेतृत्व में पहुंचे अग्निशमन दल में कांस्टेबल सावन कुमार और सूरज कुमार भी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने डेकोरेशन प्रोपराइटर से अग्नि सुरक्षा के लिए उपलब्ध सभी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पंडाल निर्माण में सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन किया जाए और परिसर में अग्नि सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी उपकरण अनिवार्य रूप से रखे जाएं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सावधानी की अपील

अधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों को हिदायत दी कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। पूजा-अर्चना के दौरान आरती, दीप और अगरबत्ती जलाते समय विशेष सावधानी बरती जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

इसके साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति या दुर्घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन सेवा के हेल्पलाइन नंबर 101 या आपातकालीन नंबर 112 पर दी जाए, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्य चंदन राय, शंखपाणी सितांशु, दिनेश राय, अभिषेक चक्रवर्ती सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अंगूठे से दस्तखत तक का सफर, मुंगेर की खुशी ने 50 से अधिक महिलाओं को सिखाया लिखना-पढ़ना, जगाई आत्मनिर्भरता की अलख

यह भी पढ़ें- मलेशिया के ट्विन टावर में मां की पूजा, मुंगेर के विक्टोरिया हाउस पर महादेव, 363 साल पुरानी दुर्गापूजा में क्या खास

"दुर्गा पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हमारी प्राथमिकता है। पंडालों में बिजली की वायरिंग और अग्निशमन उपकरणों की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।"

-

— सतीश कुमार, दरोगा (अग्निशमन दल, धरहरा, मुंगेर)