विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर के युवाओं को जल्द मिलेगा खेल का नया मैदान, स्टेडियम निर्माण की कवायद तेज, जमीन अधिग्रहण पर डीएम ने की बैठक

Published: Thu, 29 Oct 2026 08:34 PM (IST)

Munger Stadium Construction Land Acquisition: मुंगेर के तारापुर में प्रस्तावित आधुनिक खेल स्टेडियम के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाई ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर 

HighLights

  1. कमरगामा में आधुनिक खेल स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया तेज।

  2. जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण पर रैयतों से की बैठक।

  3. जमीन मालिकों को उचित मुआवजे का दिया गया आश्वासन।

संवाददाता, तारापुर (मुंगेर)। Munger Stadium Construction Land Acquisition: मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड के कमरगामा में प्रस्तावित आधुनिक खेल स्टेडियम के निर्माण कार्य को गति देने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

इसी कड़ी में गुरुवार को जिलाधिकारी (DM) निखिल धनराज निप्पाणीकर ने माणिकपुर पंचायत के स्थानीय रैयतों (जमीन मालिकों) के साथ एक विशेष बैठक की, जिसमें भूमि अधिग्रहण और क्षेत्र के विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।

युवाओं के भविष्य और खेल सुविधाओं पर जोर

बैठक के दौरान डीएम ने उपस्थित रैयतों से अपील की कि वे क्षेत्र के विकास, ग्रामीण युवाओं के सुनहरे भविष्य और उभरती खेल प्रतिभाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन को पूरा सहयोग दें।

Munger DM Accelerates Kamargama Stadium Land Acquisition

उन्होंने कहा कि कमरगामा में स्टेडियम के निर्माण से ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को अपनी खेल कला को निखारने और नियमित अभ्यास के लिए उच्चस्तरीय खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे स्थानीय स्तर पर खेलकूद को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

उचित मुआवजे का आश्वासन और स्थलीय निरीक्षण

रैयतों की चिंताओं को दूर करते हुए जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि भूमि अधिग्रहण के एवज में सभी भूमि मालिकों को नियमानुसार निर्धारित मानकों के अनुरूप उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि जनसहयोग से ही किसी भी जनहित की विकास योजना को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा जा सकता है। इस बैठक में तारापुर के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) महेश कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

बैठक संपन्न होने के बाद जिलाधिकारी ने प्रशासनिक टीम के साथ कमरगामा में प्रस्तावित स्टेडियम के लिए चयनित भूमि का मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- मुंगेर में 'अर्नब' तूफान की आहट से किसानों की बढ़ी चिंता, धरहरा में पककर तैयार धान पर बारिश और तेज हवा का खतरा

यह भी पढ़ें- मुंगेर में झींगा मछली का सफल उत्पादन, भागलपुर के बाद अब दार्जिलिंग तक पहुंची सप्लाई, किसानों को फायदा