विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर में रात के अंधेरे में लकड़ी का खेल! वन विभाग की दबिश में घर से 89 तख्ते व 25 चकोर बरामद, खुला राज

Published: Thu, 08 Oct 2026 07:56 PM (IST)

मुंगेर के धरहरा प्रखंड में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लड़ैयाटांड़ ...और पढ़ें

धरहरा के बंगलवा में वन विभाग द्वारा जब्त की गई अवैध लकड़ी।

धरहरा के बंगलवा में वन विभाग द्वारा जब्त की गई अवैध लकड़ी।

HighLights

  1. वन विभाग ने मुंगेर में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

  2. बंगलवा मस्जिद मोड़ से 89 तकता और 25 चकोर लकड़ी जब्त।

  3. वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी जांच शुरू की गई।

संवाद सहयोगी, धरहरा (मुंगेर)। मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड अंतर्गत लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र में अवैध वन कटाई और लकड़ी तस्करों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस के सहयोग से वन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार की देर रात बंगलवा मस्जिद मोड़ के समीप स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान बंगलवा निवासी स्व. लुखर मांझी के घर से भारी मात्रा में अवैध लकड़ी बरामद की गई, जिसमें 89 पीस तकता और 25 पीस चकोर (लकड़ी का चौकोर सामान) शामिल है।

  • मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड अंतर्गत लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के बंगलवा मस्जिद मोड़ के समीप बुधवार देर रात वन विभाग की छापेमारी

  • स्थानीय पुलिस के सहयोग से बंगलवा निवासी स्व. लुखर मांझी के घर से 89 पीस तकता और 25 पीस चकोर (कीमती लकड़ी) बरामद

  • रेंजर नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, टीम में दरोगा राजीव कुमार और वन विभाग के कर्मी रहे शामिल

  • अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू

वन विभाग की टीम ने सभी सामग्रियों को तुरंत अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। देर रात हुई इस अचानक कार्रवाई से आसपास के इलाकों और लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

गुप्त सूचना पर रेंजर नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी; दरोगा राजीव कुमार रहे मौजूद

वन विभाग को सूचना मिली थी कि बंगलवा मस्जिद मोड़ के पास एक घर में अवैध रूप से कीमती लकड़ियां जमा करके रखी गई हैं। सूचना का सत्यापन होते ही रेंजर नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

टीम में लड़ैयाटांड़ थाने के दरोगा राजीव कुमार सहित वन विभाग के अन्य पुलिस कर्मी और अधिकारी शामिल थे। टीम ने बताए गए ठिकाने की घेराबंदी कर जब घर की बारीकी से तलाशी ली, तो परिसर से 25 पीस चकोर और 89 तकता बरामद हुआ, जिसे तत्काल जब्त कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

वन अधिनियम के तहत होगी सख्त कार्रवाई; तस्करों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बरामद लकड़ी के स्रोत और इसके भंडारण के वैध कागजात के संबंध में गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित दोषियों के खिलाफ वन अधिनियम (Forest Act) की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में वन्यजीवों के अवैध शिकार, वनों की कटाई और इमारती लकड़ियों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग द्वारा निरंतर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पत्थरों में मिले प्राचीन इतिहास के संकेत, मुंगेर की पहाड़ियों में जियो-मैपिंग की तैयारी, अब खुलेगा 1500 साल का राज

यह भी पढ़ें- मुंगेर की पहाड़ियों में दफन 1500 साल का राज! इंग्लैंड-जापान के वैज्ञानिक पहुंचे, अब खुलेगा इतिहास का छिपा पन्ना

"गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के सहयोग से देर रात बंगलवा में छापेमारी की गई, जहां से 89 तकता और 25 पीस चकोर बरामद किए गए हैं। पूरी सामग्री को जब्त कर लिया गया है। जांच पूरी होने के बाद वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

-

— नीरज कुमार सिंह, रेंजर (वन विभाग, मुंगेर)