विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर: असरगंज के दुर्गा स्मृति मंदिर का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट चौधरी ने 2.08 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

Published: Sat, 28 Nov 2026 07:21 PM (IST)

मुंगेर के असरगंज स्थित प्राचीन दुर्गा स्मृति मंदिर का 2.08 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास किया, जिससे मंदिर परिसर में विवाह भवन, बाउंड्री वॉल और अन्य सुविधाओं का निर्माण होगा।

पटना में वीसी के माध्यम शिलान्यास करते सीएम .सौ.आईपीआडी

पटना में वीसी के माध्यम शिलान्यास करते सीएम .सौ.आईपीआडी

HighLights

  1. असरगंज दुर्गा स्मृति मंदिर के कायाकल्प को 2.08 करोड़ मंजूर।

  2. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिलान्यास किया।

  3. मंदिर परिसर में विवाह भवन, बाउंड्री वॉल और पेवर ब्लॉक बनेंगे।

संवाददाता, जागरण, मुंगेर। मुंगेर जिले के असरगंज नगर पंचायत स्थित प्राचीन दुर्गा स्मृति मंदिर परिसर का अब कायाकल्प होगा। धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले इस मंदिर के विकास के लिए 2 करोड़ 8 लाख 16 हजार 655 रुपये की योजनाओं का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया।

वार्ड संख्या-11 स्थित मंदिर परिसर में विवाह भवन, बाउंड्री वाल, मुख्य गेट और पेवर ब्लॉक का निर्माण कराया जाएगा। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन दुर्गा स्मृति मंदिर क्षेत्र की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान है। इसके संरक्षण के साथ पूरे परिसर का समग्र विकास कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।

नए कॉलेज, वाटर टावर, सीवरेज और खेल मैदान पर दिए निर्देश

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने असरगंज के समग्र विकास से जुड़ी अन्य जरूरतों पर भी ध्यान दिया। उन्होंने क्षेत्र में नए कॉलेज की स्थापना, वाटर टावर चालू करने तथा सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग को निर्देशित किया।

इसके साथ ही स्कूल के मैदान को बेहतर खेल मैदान के रूप में विकसित करने को कहा गया, ताकि क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और शहरी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद

पटना में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर मौजूद रहे। वहीं, मुंगेर में मुख्य पार्षद लूसी कुमारी, उप मुख्य पार्षद खुशबू सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- मुंगेर: बीस सूत्री की बैठक में बीएओ के आवास भत्ते से लेकर जीविका ऋण व आवास के नाम पर वसूली तक उठे कई सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।