मुंगेर में पत्नी को वीडियो काल कर बोला- जहर खा लिया हूं, नशेड़ी भाई से हूं परेशान, बच्चों को देख लेना...
Munger Jamalpur Ankit Raj Poison Suicide Case Railway Tunnel: मुंगेर के जमालपुर में 28 वर्षीय आलू-प्याज कारोबारी अंकित राज ने ...और पढ़ें

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस. जागरण
HighLights
मुंगेर के आलू कारोबारी अंकित राज ने की आत्महत्या।
छोटे भाई की नशे की लत बनी आत्महत्या का कारण।
जहर खाने के बाद पत्नी को किया था वीडियो कॉल।
संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर)। Munger Jamalpur Suicide Case Railway Tunnel: ईस्ट कालोनी थाना क्षेत्र के मुंगरौड़ा गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तीन भाइयों में सबसे बड़े 28 वर्षीय आलू-प्याज कारोबारी अंकित राज ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। कदम उठाने के बाद अंकित ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल कर जहर खाने की बात बताई।
घबराई पत्नी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। ईस्ट कालोनी थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी टीम को सक्रिय किया और मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हालांकि, जब तक पुलिस रेलवे सुरंग के पास पहुंची, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और अंकित की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने मौके से शव और वह मोबाइल बरामद कर लिया है जिससे उसने पत्नी को कॉल किया था। अंकित सदर बाजार में सब्जी की दुकान चलाता था और पूरे परिवार का मुख्य आर्थिक आधार था। उसकी असमय मौत के बाद पत्नी और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुंगेर के जमालपुर अंतर्गत मुंगरौड़ा निवासी 28 वर्षीय आलू-प्याज कारोबारी अंकित राज ने जहरीला पदार्थ खाकर ली अपनी जान
जहर खाने के बाद पत्नी को किया वीडियो कॉल; पत्नी की सूचना पर टावर लोकेशन ट्रेस कर रेलवे सुरंग पहुंची पुलिस, लेकिन तब तक हो चुकी थी मौत
छोटे भाई की नशे की लत और उससे बढ़ते आर्थिक दबाव से मानसिक तनाव में था अंकित, नशा मुक्ति केंद्र भेजने के बाद भी नहीं बदला था भाई
मृतक अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गया; नया रामनगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज शुरू की जांच
छोटे भाई की नशे की लत बनी काल, आर्थिक तंगी से था परेशान
मृतक के परिजनों ने बताया कि अंकित का छोटा भाई गंभीर रूप से नशे का आदी है। परिवार ने कुछ समय पूर्व उसे नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा था, लेकिन वहां से लौटने के बाद भी उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं आया। भाई की नशाखोरी और उसकी असामाजिक गतिविधियों के कारण परिवार पर लगातार कर्ज और आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा था।
अंकित अपने छोटे भाई की हरकतों और घर की वित्तीय स्थिति को लेकर बीते कई दिनों से काफी तनाव में चल रहा था। स्वजनों ने पुलिस को दिए बयान में आर्थिक तंगी और छोटे भाई की हरकतों को ही इस आत्मघाती कदम की मुख्य वजह बताया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी
घटनास्थल नया रामनगर थाना क्षेत्र में होने के कारण ईस्ट कालोनी पुलिस ने तत्काल संबंधित थाने को सूचित किया। नया रामनगर पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन (प्राथमिकी) प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की गहनता से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती छानबीन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
