विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर में थाने के पास युवक की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान मौत; जांच में जुटी पुलिस

Published: Sat, 27 Jun 2026 09:34 AM (IST)

मुंगेर में पूरबसराय थाना से महज 50 गज की दूरी पर एक युवक मोहम्मद हसरत हुसैन उर्फ टीपू की बेरहमी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुंगेर में युवक टीपू की बेरहमी से पिटाई, मौत हुई।

  2. थाने से 50 गज दूर हुई घटना, इलाके में दहशत।

  3. सीसीटीवी में तीन बाइक सवारों के साथ दिखा मृतक।

संवाद सहयोगी, मुंगेर।  पूरबसराय थाना से महज 50 गज की दूरी पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

युवक दिलावरपुर बक्सा गली निवासी स्व. कमाल का पुत्र मु. हसरत हुसैन उर्फ टीपू (35) है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई बाबर ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार रात टीपू खाना खाने के बाद घर से निकला था। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे।

Munger News

(मृतक की फाइल फोटो)

इसी बीच रात करीब दो बजे सदर अस्पताल से फोन आया कि टीपू गंभीर हालत में भर्ती है। स्वजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाबर का आरोप है कि तीन दिन पहले लाल दरवाजा निवासी सोनू कुमार से टीपू का विवाद हुआ था। उसी रंजिश में उसकी हत्या की गई।

उन्होंने बताया कि टीपू के सिर के पीछे गहरा घाव था। जबकि दोनों हाथ और पैर लोहे की राड से पीटकर तोड़ दिए गए थे। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में टीपू तीन बाइक सवारों के साथ जाते हुए दिखाई दिया है।

पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पूरबसराय थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Munger

घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद ल स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें- दरभंगा मर्डर केस: निशाने पर था राहुल; दारोगा को मार दी गोली, सुनील सहनी हत्याकांड में 9 पर FIR

यह भी पढ़ें- किशनगंज में मुहर्रम ड्यूटी के दौरान मोबाइल चलाना पड़ा महंगा, लापरवाही बरतने पर महिला सिपाही सस्पेंड