विक्रमशिला सेतु बंद होने से पहले राहत: मुंगेर के रास्ते भागलपुर जाना हुआ आसान, इस रूट पर दौड़ेंगी गाड़ियां
विक्रमशिला सेतु के बंद होने से पहले, मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन का एक टू-लेन 25 सितंबर से मुंगेर के तेलिया तालाब से ...और पढ़ें

विक्रमशिला सेतु बंद होने से पहले राहत: मुंगेर के रास्ते भागलपुर जाना हुआ आसान
HighLights
विक्रमशिला सेतु बंद होने से पहले वैकल्पिक मार्ग का उद्घाटन।
मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन का एक टू-लेन 25 सितंबर से चालू।
मुंगेर से भागलपुर की दूरी अब लगभग एक घंटे में तय।
जागरण संवाददाता, मुंगेर। भागलपुर का विक्रमशिला सेतु एक अक्टूबर से निर्माण कार्य के लिए बंद होने जा रहा है। इससे पहले मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन परियोजना का टू-लेन चालू होने से भागलपुर जाने वालों को वैकल्पिक रास्ता मिलने जा रहा है। 25 सितंबर से मुंगेर के तेलिया तालाब से एक टू-लेन पर वाहनों का आवागमन शुरू होगा।
इससे मुंगेर से भागलपुर की करीब 58 किलोमीटर दूरी लगभग एक घंटे में तय करने का रास्ता आसान होगा। इस मार्ग के चालू होने से पटना, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों से भागलपुर आने-जाने वाले वाहनों को नया विकल्प मिलेगा। हालांकि, शुरुआत में वाहन फोरलेन की पूरी सीधी लाइन पर नहीं चलेंगे।

तेलिया तालाब से सर्विस लेन के जरिए वाहनों को फोरलेन पर प्रवेश कराया जाएगा। पटना और उत्तर बिहार से नवगछिया के रास्ते भागलपुर जाने वाले वाहन अब श्रीकृष्ण सेतु पार कर तेलिया तालाब पहुंचेंगे। इसके बाद नए मार्ग से भागलपुर की ओर जाएंगे। ऐसे में श्रीकृष्ण सेतु और मुंगेर-तेलिया तालाब मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक मनीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार से मुंगेर-भागलपुर के बीच एक लेन पर परिचालन शुरू हो जाएगा। फोर लेन के दोनों लेन पर मुंगेर-भागलपुर के बीच नवंबर के पहले सप्ताह में आवागमन बहाल होने की उम्मीद है। तेलिया तालाब में बने रहे ओवरब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है।
श्रीकृष्ण सेतु बनेगा वैकल्पिक रास्ता
विक्रमशिला सेतु बंद होने की स्थिति में पटना, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर सहित उत्तर बिहार के अन्य जिलों से भागलपुर जाने वाले वाहनों को मुंगेर होकर नया विकल्प मिलेगा। मुंगेर श्रीकृष्ण सेतु पार करने के बाद वाहन तेलिया तालाब पहुंचेंगे।
यहां से सर्विस लेन के जरिए मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर प्रवेश कर भागलपुर की ओर बढ़ सकेंगे। मुंगेर से भागलपुर की दूरी करीब 58 किलोमीटर है। नया मार्ग पूरी तरह संचालित होने पर करीब एक घंटे में सफर पूरा करने की राह आसान होगी।
विक्रमशिला सेतु के बंद रहने के दौरान इस मार्ग की उपयोगिता और बढ़ जाएगी। पटना से नवगछिया होते हुए भागलपुर जाने वाले वाहनों के लिए भी मुंगेर होकर जाने का विकल्प रहेगा।
बेगूसराय और उत्तर बिहार की ओर से आने वाले वाहन श्रीकृष्ण सेतु पार कर तेलिया तालाब पहुंचेंगे और वहां से फोरलेन पर आगे बढ़ेंगे।

कोसी-सीमांचल के जिलों को भी मिलेगा फायदा
नए मार्ग का लाभ केवल मुंगेर और भागलपुर तक सीमित नहीं रहेगा। खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा सहित कोसी-सीमाचंल क्षेत्र के जिलों भागलपुर जाने वाले छोटे वाहनों को भी वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।
मोकामा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए फिलहाल सफियाबाद होते हुए तेलिया तालाब पहुंचने की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद सर्विस लेन से फोरलेन पर प्रवेश कर भागलपुर की दिशा में जाना होगा।
फोरलेन लाइन के लिए करना होगा इंतजार
25 सितंबर से आवागमन शुरू होने के बावजूद वाहनों को अभी फोरलेन की पूरी तैयार सीधी लाइन नहीं मिलेगी। निर्माण कार्य की स्थिति के अनुसार कई स्थानों पर सर्विस लेन और कनेक्टिंग हिस्सों से वाहनों को गुजारा जाएगा।
मुंगेर से भागलपुर के बीच कई जगह डायवर्जन भी रहेगा। यानी रास्ता खुलेगा, लेकिन सफर अभी निर्माण के बीच से होकर गुजरेगा।
विक्रमशिला सेतु बंद होने से पहले शुरू हो रहा यह टू-लेन मुंगेर और भागलपुर के बीच संपर्क का नया विकल्प बनेगा। पहले फेज में मुंगेर से भागलपुर के लिए फोर लेन पर परिचालन शुरू नवंबर तक होगा।
यह भी पढ़ें- आरा और पटना तक का सफर होगा आसान, बक्सर जिले में आई फोरलेन की नई योजना
यह भी पढ़ें- मुंगेर-भागलपुर का सफर होगा आसान: 25 सितंबर से खुलेगी ग्रीनफील्ड फोरलेन की 1 लेन, जाम से मिलेगी मुक्ति
