Munger में कृषि यांत्रीकरण मेले का आगाज: 40 से 80% तक मिल रही सब्सिडी, आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे किसान
Munger Krishi Yantrikaran Mela : मुंगेर के तारापुर में दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण मेले का भव्य शुभारंभ हुआ है, जिसका उद्देश्य खेती को आधुनिक और कम खर्चीला बनाना है। इस मेले में किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों और उन पर 40 से 80 प्रतिशत तक के सरकारी अनुदान की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

Munger Krishi Yantrikaran Mela : तारापुर में दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण मेला शुरू
HighLights
तारापुर में दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण मेले का शुभारंभ।
किसानों को आधुनिक उपकरणों पर 40-80% सब्सिडी की जानकारी।
एसडीओ ने उपकरणों के प्रायोगिक प्रदर्शन पर जोर दिया।
संवाद सहयोगी, तारापुर (मुंगेर)। Munger Krishi Yantrikaran Mela : खेती को कम खर्चीला, आधुनिक और श्रम की बचत वाला बनाने के लिए मुंगेर के तारापुर में एक बड़ी पहल की गई है। तारापुर अनुमंडल के कृषि प्रक्षेत्र परिसर में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण मेले का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस मेले में क्षेत्र के किसानों को आधुनिक तकनीक, कृषि उपकरणों और उन पर मिलने वाले भारी सरकारी अनुदान की जानकारी दी जा रही है।
संयुक्त निदेशक ने किया उद्घाटन, मेले में दिख रहे आधुनिक उपकरण
उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण) की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय मेले का विधिवत उद्घाटन मुंगेर प्रमंडल के संयुक्त निदेशक (शस्य) संतोष कुमार सुमन ने फीता काटकर किया। मेले में विभिन्न कृषि यंत्र निर्माता कंपनियों के पंजीकृत उपकरणों के दर्जनों स्टॉल लगाए गए हैं। यहां बड़ी संख्या में पहुंच रहे किसान ट्रैक्टर, कल्टीवेटर, थ्रेशर, रोटावेटर और पावर टिलर सहित अन्य आधुनिक कृषि यंत्रों की उपयोगिता, कीमत और कार्यक्षमता के बारे में पूरी जानकारी ले रहे हैं।
एसडीओ का निर्देश: केवल दाम न बताएं, किसानों को उपकरणों का डेमो दिखाएं
समारोह के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) महेश कुमार ने मेले में लगाए गए स्टालों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी संचालकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को सिर्फ यंत्रों की कीमत न बताएं, बल्कि उनकी कार्यक्षमता, जरूरत और उपयोगिता भी विस्तार से समझाएं। उन्होंने प्रत्येक कृषि उपकरण का व्यावहारिक डेमो (प्रायोगिक प्रदर्शन) दिखाने पर जोर दिया, ताकि किसान अपनी खेती की जरूरत के हिसाब से सही और उपयोगी यंत्र का चुनाव कर सकें।
40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान का लाभ, एक ही परिसर में तुलना की सुविधा
कृषि विभाग की ओर से मेले में किसानों को विभिन्न यंत्रों की खरीद पर 40 से 80 प्रतिशत तक के अनुदान (सब्सिडी) की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। मेले में किसानों को यह लाभ भी मिल रहा है कि वे एक ही परिसर में अलग-अलग कंपनियों के उपकरणों की गुणवत्ता और कीमतों की तुलना कर अपनी सुविधानुसार बातचीत कर पा रहे हैं।
इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, सहायक निदेशक, अनुमंडल व प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक और भारी संख्या में किसान सलाहकार एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- बिहार : 15 दिनों में खरीदें कृषि यंत्र; बांका में 752 किसानों को मिला परमिट, मिलेंगे 384 लाख रुपये के अनुदान
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।