विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुई में जदयू नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भू-माफियाओं पर हमले का आरोप

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:38 PM (IST)

हवेली खड़गपुर में जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ बबलू झा के आवास पर भूमि विवाद को लेकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।

घटनास्थल पर मामले की जांच करती पुलिस। सौ. ग्रामीण

घटनास्थल पर मामले की जांच करती पुलिस। सौ. ग्रामीण

HighLights

  1. जदयू नेता राजीव रंजन के आवास पर हुई फायरिंग।

  2. भूमि विवाद को लेकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

  3. पुलिस ने घटनास्थल से सात खाली खोखे बरामद किए।

संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतैठा पाठक टोला में दुस्साहसी बदमाशों ने जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य राजीव रंजन उर्फ बबलू झा के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बदमाशों की फायरिंग से घर के लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है।

वहीं, गोलीबारी की सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थाने की पुलिस पहुंची और घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखा बरामद किया है। गोलीबारी की घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि भूमि विवाद को लेकर ही इस घटना को अंजाम दिया गया है।

हालांकि, पुलिस घटना के पीछे की वास्तविक कारणों की पड़ताल के साथ इसमें शामिल लोगों की पहचान में जुटी है।

जमीन विवाद का मामला 

घटना को लेकर राजीव रंजन उर्फ बबलू झा ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ भू-माफिया जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इसका वह लगातार विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बुधवार को दिनभर नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर पंचायत में आयोजित बैठकों में वे व्यस्त थे। शाम को घर लौटने के कुछ देर बाद ही अपराधियों ने उनके आवास को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुई गोलीबारी से परिवार के सभी सदस्य दहशत में है। पीड़ित पक्ष का दावा है कि बदमाशों ने दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना से जुड़े बिंदुओं की जानकारी पीड़ित से लिया। साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- जमुई में डायन-बिसाही के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, 9 आरोपित गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।