विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरकारी नौकरी मिलते ही पति निकला बेवफा: पत्नी को घर से बाहर निकाला, थाने पहुंचा मामला  

Published: Sun, 25 Oct 2026 02:54 PM (IST)

अनुकंपा पर सरकारी नौकरी मिलने के बाद पति ने अपनी पत्नी को रखने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने मुंगेर ...और पढ़ें

मां और बच्चे के साथ पत्नी। फोटो जागरण

मां और बच्चे के साथ पत्नी। फोटो जागरण

संवाद सहयोगी, मुंगेर। अनुकंपा के आधार पर बिजली विभाग में नौकरी मिली तो पति पर पत्नी को रखने से इनकार करने मामला आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के घसियार मोहल्ले की है।

यहां रहने वाले स्व. राजेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र सुमन यादव की शादी वर्ष 2016 में शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के भमरिया गांव निवासी इंद्रदेव यादव की पुत्री डिंपल कुमारी से हुई थी।

पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। अब पति उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है।

डिंपल कुमारी ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद वैवाहिक जीवन में लगातार परेशानी बनी रही। इस बीच सुमन यादव को अनुकंपा के आधार पर बिजली विभाग में नौकरी मिल गई।

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद पति ने उसे साथ रखने से साफ इनकार कर दिया और घर से बाहर निकाल दिया। रविवार को कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पंचायत भी बेअसर, अब पुलिस से न्याय की गुहार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि विवाद सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के समाज के लोगों ने बैठकर पंचायत भी की थी। इसके बावजूद पति उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं हुआ। आखिरकार उसे पुलिस की शरण लेनी पड़ी।

महिला ने पति पर प्रताड़ना और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि महिला की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है।

आवेदन की जांच के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब पुलिस की जांच से ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें- बक्सर में 22 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- सुपौल में रूह कंपाने वाली वारदात! पति ने पत्नी को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, आग की लपटों में भागती रही दामिनी; मौत