विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर: पूजा कर लौट रहे श्रद्धालुओं के ई-रिक्शा में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, बच्चे समेत 4 जख्मी; ड्राइवर गिरफ्तार

Published: Tue, 20 Oct 2026 04:37 PM (IST)

मुंगेर में दुर्गा पूजा के दौरान सड़क हादसों का सिलसिला जारी है, जिसमें अलग-अलग घटनाओं में छह लोग घायल हो ...और पढ़ें

ई-रिक्शा में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

ई-रिक्शा में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

HighLights

  1. दुर्गा पूजा के दौरान मुंगेर में सड़क हादसे।

  2. ई-रिक्शा को ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर।

  3. हादसों में बच्चे सहित छह लोग जख्मी।

संवाद सहयोगी, मुंगेर। दुर्गा पूजा के दौरान जिले की सड़कों पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह लोग जख्मी हो गए। सफियासराय थाना क्षेत्र के परहम के समीप मंगलवार को पूजा कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं के ई-रिक्शा में ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। 

हादसे में बच्चा सहित चार लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। 

ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और उसके चालक को पकड़ा

घायलों में फरदा निवासी विजय चौधरी की पुत्री चुलबुल कुमारी, हरेराम चौधरी की पुत्री दीया कुमारी, मनीषा कुमारी और पियुष कुमार शामिल हैं। घायलों ने पुलिस को बताया कि वे सिंघिया से मां दुर्गा की पूजा कर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। 

WhatsApp Image 2026-10-20 at 4.23.54 PM

इसी दौरान परहम के समीप ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर और उसके चालक को पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया।

बाइक की टक्कर से बच्चा गंभीर, एक अन्य सड़क पर गिरकर जख्मी

दूसरी घटना में लालदरवाजा निवासी विकास कुमार के पुत्र अभिनव कुमार को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं, कोतवाली थाना क्षेत्र के गार्डन बाजार निवासी धीरज कुमार के पुत्र भी बाइक से गिरकर घायल हो गए। 

स्वजन ने बताया कि नीलम चौक के पास सड़क पर अचानक बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह गिरकर जख्मी हो गए।

दुर्गा पूजा के दौरान बढ़ी आवाजाही के बीच एक के बाद एक सड़क हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- मुंगेर में बरियारपुर ओवरब्रिज के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत