16 नवंबर को बिहार के CM सम्राट चौधरी का है जन्मदिन, पैतृक गांव लखनपुर में उगते सूर्य को देंगे अर्घ्य, प्रशासन अलर्ट
Bihar CM Samrat Choudhary Birthday : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 16 नवंबर को अपने जन्मदिन पर पैतृक गांव लखनपुर में छठ ...और पढ़ें

Bihar CM Samrat Choudhary Birthday : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लखनपुर स्थित आवास पर खरना प्रसाद ग्रहण करने के बाद बड़ी बहन नीलम देवी, छोटी बहन भावना सिंह, भाभी व परिवार के अन्य सदस्य।
HighLights
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जन्मदिन 16 नवंबर को है।
पैतृक गांव लखनपुर में छठ पर देंगे उगते सूर्य को अर्घ्य।
भाजपा कार्यकर्ता जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे।
संवाद सहयोगी, मुंगेर। Bihar CM Samrat Choudhary Birthday : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस बार लोक आस्था के महापर्व छठ पर अपने पैतृक गांव तारापुर के लखनपुर में स्वजन के बीच रहेंगे। खास बात यह है कि 16 नवंबर को मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी है और इसी दिन सोमवार की सुबह वे अपने पैतृक गांव में परिवार के सदस्यों के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री 15 नवंबर की देर शाम सड़क मार्ग से लखनपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला एवं अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
छोटी बहन और भाभी कर रहीं व्रत
स्वजन के अनुसार, मुख्यमंत्री के परिवार में उनकी छोटी बहन और भाभी छठ व्रत कर रही हैं। मुख्यमंत्री पैतृक आवास से करीब 500 मीटर दूर उत्तर टोला स्थित छठ घाट पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके अलावा तारापुर और असरगंज के तीन अन्य छठ घाटों पर भी उनके पहुंचने की संभावना है।
इन तीन अन्य घाटों पर भी जाने की संभावना
इनमें बड़ी दुर्गा मंदिर छठ घाट, रणगांव मंदिर शिवगंगा छठ घाट और धोबई छठ घाट शामिल हैं। सोमवार सुबह अर्घ्य अर्पित करने और स्वजन के साथ प्रसाद ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री करीब 10 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के पैतृक गांव आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह है।
जन्मदिन पर असरगंज में लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जन्मदिन 16 नवंबर को है। हालांकि, सरकारी कार्यों की व्यस्तता के कारण इस बार स्वजन के साथ जन्मदिन मनाने का कोई कार्यक्रम नहीं है। दूसरी ओर, उनके जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की है। सरस्वती सेवा समिति, असरगंज की ओर से 16 नवंबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। इस तरह मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ने की पहल की गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।