विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में भारी बर्फ व ठंड के बीच ब‍िहार के दंपती ने जलाई छठ की लौ, 150 प्रवासियों संग मिनेसोटा में मना रहे महापर्व

Published: Sat, 14 Nov 2026 06:30 PM (GMT+05:30)

Munger Anurag Saurabh Shalu Saurabh Chhath Puja Minnesota USA: अमेरिका के मिनेसोटा में भारी बर्फबारी और ठंड के बावजूद, जमालपुर ...और पढ़ें

Munger Anurag Saurabh Shalu Saurabh Chhath Puja Minnesota USA:  अमेरिका के मिनेसोटा में कड़ाके की ठंड के बीच जमालपुर की बहू शालू सौरभ और अनुराग सौरभ ने जीवंत रखी छठ की परंपरा

 Munger Anurag Saurabh Shalu Saurabh Chhath Puja Minnesota USA:  अमेरिका के मिनेसोटा में कड़ाके की ठंड के बीच जमालपुर की बहू शालू सौरभ और अनुराग सौरभ ने जीवंत रखी छठ की परंपरा

HighLights

  1. अमेरिका के मिनेसोटा में बिहार के दंपती ने मनाई छठ पूजा।

  2. 100-150 प्रवासी बिहारियों ने मिलकर महापर्व को जीवंत रखा।

  3. भौगोलिक दूरियों के बावजूद आस्था और संस्कृति को बनाए रखा।

संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर)। Munger Anurag Saurabh Shalu Saurabh Chhath Puja Minnesota USA: मनुष्य की आस्था और श्रद्धा भौगोलिक दूरियों से कभी कमजोर नहीं होती। यह सत्य एक बार फिर अमेरिका के मिनेसोटा राज्य में बिहार के लोक आस्था के महापर्व छठ के जरिए साकार हो रहा है। जहां भारी बर्फ और कड़ाके की ठंड के बावजूद छठी मइया की भक्ति की गरमाहट पूरे उत्साह के साथ महसूस की जा रही है। इस पावन पर्व की पवित्रता, निष्ठा और परंपरा की अद्भुत मिसाल बिहार व झारखंड के प्रवासी लोगों के सामूहिक प्रयास से कायम हो रही है।

बिहार फाउंडेशन मिनेसोटा चैप्टर के जरिए 150 प्रवासियों को जोड़ा

मुंगेर जिले के जमालपुर स्थित नयागांव सिकंदरपुर निवासी अनुराग सौरभ और उनकी पत्नी शालू सौरभ ने मिनेसोटा की प्रतिकूल और ठंडी वायुमंडलीय परिस्थितियों के बीच भी छठ पूजा की परंपरा को जीवंत रखा है। बिहार फाउंडेशन के मिनेसोटा चैप्टर के संस्थापक और सचिव अनुराग सौरभ ने इस आयोजन को केवल अपने परिवार तक सीमित न रखकर वहां रह रहे 100 से 150 प्रवासी बिहार और झारखंड के लोगों को इस महापर्व से जोड़ा है। सभी प्रवासी मिलकर पूरी पवित्रता के साथ छठ की छटा बिखेर रहे हैं।

Chhath Puja in Minnesota Bihari Couple Keeps Faith Alive (1)

जमालपुर के काली पहाड़ की यादें कर देती हैं भावुक

मिनेसोटा में छठ पूजा का माहौल बिल्कुल वैसा ही है, जैसा बिहार के घरों में देखने को मिलता है। अनुराग सौरभ बताते हैं कि यह पूजा उनके लिए केवल एक धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़ने का गहरा आध्यात्मिक अनुभव है। जमालपुर के काली पहाड़ के नीचे अपनी मां और दादी के साथ छठ करने की पुरानी यादें उन्हें आज भी भावुक कर देती हैं। वे कहते हैं कि हजारों किलोमीटर दूर मिनेसोटा में उसी आस्था के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हुए यह महसूस होता है कि दूरी चाहे जितनी हो, अपनी मिट्टी और संस्कृति से रिश्ता कभी नहीं टूटता।

तीन साल से कर रहीं अनुष्ठान

वहीं, पिछले तीन वर्षों से लगातार चार दिवसीय छठ अनुष्ठान कर रहीं शालू सौरभ कहती हैं कि छठ के दौरान अपने घर और जमालपुर की याद जरूर आती है, लेकिन विदेश में बसे प्रवासी भारतीय एक परिवार की तरह मिलजुल कर पूरी श्रद्धा के साथ यह पर्व मनाते हैं। उनका मानना है कि यह पर्व उनकी सांस्कृतिक संवेदनशीलता और आस्था को जीवंत बनाए रखता है।

यह भी पढ़ें- मुद्गल ऋषि के कहने पर सीता ने मुंगेर में किया था छठ व्रत; गंगा के बीच सीताचरण में मौजूद हैं श्रीराम व सीता के चरण चिह्न

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।