यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Munger Crime News: भाभी से अवैध संबंध बनाना पड़ा महंगा, भाई ने सुला दिया मौत की नींद; जांच में जुटी पुलिस
मुंगेर में एक शख्स को भाभी से दिल लगाना महंगा पड़ गया। उसके चचेरे भाई ने उसकी गोली मारकर हत्या ...और पढ़ें

HighLights
- असरगंज थाना क्षेत्र स्थित चौरगांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस
- चचेरे भाई की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाना पड़ा महंगा
- दो बार पहले भी भाई की पत्नी को भगा चुका था जगदेव
संवाद सहयोगी, असरगंज (मुंगेर)। असरगंज थाना क्षेत्र स्थित चौरगांव स्थित शनि देव मंदिर के पास गुरुवार की सुबह चचेरे भाई अनिल बिंद ने जगदेव बिंद की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के पीछे की वजह अनिल की पत्नी के साथ जगदेव का अवैध संबंध है।
सूचना मिलते ही तारापुर डीएसपी सिंधु शेखर सिंह, थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार व तारापुर थानाध्यक्ष राजेश रंजन पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा है। चौरगांव निवासी अनिल बिंद और जगदेव दोनों चचेरे भाई हैं।

क्या है पूरा मामला?
बताया गया कि कुछ दिन पहले जगदेव और अनिल पंजाब के लुधियाना से छठ में घर लौटे थे। जगदेव का अनिल की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसे लेकर गुरुवार की सुबह दोनों में झगड़ा हुआ। परिवार वालों ने किसी तरह झगड़े को समाप्त कराया। इसके बाद जगदेव बाल कटवाने के लिए सैलून जा रहा था, इस बीच अनिल ने पीछे से दो गोली मार दी।
एक गोली पीठ और दूसरा कंधे के पास लगी है। हत्या करने के बाद अनिल फरार हो गया। गोली लगने के बाद परिवार वाले जगदेव को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्यारे भाई ने की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
चौरगांव निवासी जगदेव बिंद की हत्या चचेरे भाई अनिल बिंद ने कर दी है। दो गोली जगदेव को लगी है। जगदेव का बड़े चचेरे भाई अनिल की पत्नी से अवैध संबंध था। दोनों बाहर में रोजगार करते थे। छठ में घर लौटे थे। जल्द ही हत्या करने वाले अनिल बिंद की गिरफ्तारी की जाएगी। छापेमारी चल रही है। - सिंधु शेखर सिंह, डीएसपी, तारापुर
ये भी पढ़ें- Bihar News: गांव में सरेआम छीना झपटी कर रहे थे बदमाश, बीच बचाव करने पर की फायरिंग; वृद्ध के कंधे में जा लगी गोली
