विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: गांव में सरेआम छीना झपटी कर रहे थे बदमाश, बीच बचाव करने पर की फायरिंग; वृद्ध के कंधे में जा लगी गोली

By Mrityunjay BhardwajEdited By: Mukul Kumar
Published: Thu, 16 Nov 2023 01:18 PM (IST)

बिहार के दरभंगा में छीना झपटी में बीच बचाव करने पहुंचे वृद्ध को गोली गई है। जख्मी व्यक्ति मूल रूप ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. कंधे पर लगी वृद्ध को गोली
  2. शोर होने पर मौके से भागे आरोपी

संवाद सहयोगी, दरभंगा। छीना झपटी में बीच बचाव करने पहुंचे वृद्ध को गोली लग गई। बुधवार की देर रात डीएमसीएच के इमरजेंसी वह इलाज के लिए पहुंचा। उसकी पहचान सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या चार दक्षिण टोला पथरा गांव निवासी अशर्फी सदा के पुत्र राजेंद्र सदा (60) के रूप में की गई।

डीएमसीएच में घायल ने पूछने पर बताया कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे पथरा गांव में प्रदीप यादव एवं एक अज्ञात किसी के साथ छीना झपटी कर रहे रहे थे। अशर्फी ने वहां पहुंचकर विरोध किया।

इस बीच प्रदीप ने चार राउंड फायरिंग की जिसमें एक गोली उनके कंधे पर लग गई। शोर होने पर आरोपी भाग गए। उसका डीएमसीएच में इलाज चल रहा है।

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा

दरभंगा में सदर थानाक्षेत्र के बिजुली मोड़ स्थित दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों जख्मियों को डीएमसीएच में भर्ती कराया है।

इसमें बेंता ओपी क्षेत्र के अल्लपट्टी निवासी राम प्रसाद राय के पुत्र विकास यादव और बहादुरपुर थानाक्षेत्र के भेरोपट्टी निवासी अब्दुल सुभान के पुत्र मो. एहसान शामिल हैं।

थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर सकरी से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दोनों जख्मी हो गए। दोनों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- नालंदा में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, चंडी में अधेड़ को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़ें- फाइनेंस ऑफिस में लूटपाट, पिस्तौल के बल पर कर्मियों को बनाया बंधक और लाखों रुपये लेकर हुए फरार